संभाजीनगर में पहली बार वूमन्स गोल्फ लीग, पडेगांव एमजीएम गोल्फ क्लब में दो दिन चलेगा लीग का रोमांच
MGM Womens Golf League: छत्रपति संभाजीनगर के एमजीएम गोल्फ क्लब में 28 फरवरी और 1 मार्च को मराठवाड़ा की पहली महिला गोल्फ लीग आयोजित होगी, जिसमें चार टीमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
- Written By: अंकिता पटेल
MGM Womens Golf League ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Sports: छत्रपति संभाजीनगर के पडेगांव स्थित एमजीएम गोल्फ क्लब में 28 फरवरी और 1 मार्च को ‘एमजीएम वूमन्स गोल्फ लीग 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मराठवाड़ा क्षेत्र में पहली बार केवल महिलाओं के लिए आयोजित हो रही इस गोल्फ लीग को लेकर शहर सहित पूरे क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल है।
आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को गोल्फ प्रतिष्ठित और तकनीकी खेल से जोड़ना तथा उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है। दो दिवसीय इस लीग में चार महिला टीमें भाग लेंगी। इनमें ‘एमजीएम स्कूल आयरन लेडीज’, ‘मीनाक्षी इंगल’, ‘सीएसएमसी शक्ति’ और ‘डेलनाज प्राइड गोल्फर्स’ शामिल हैं।
सभी टीमें उत्साह और तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उत्तरेंगी। ‘एमजीएम स्कूल आयरन लेडीज’ टीम का नेतृत्व नूतन देशपांडे और देवयानी देशमुख कर रही हैं। ‘मीनाक्षी ईगल’ की कमान निधि अग्रवाल और विजय अग्रवाल के हाथों में है।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यादेवी जयंती कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, मराठा समाज को कही ये बात
यवतमाल के उमरगांव में गहराया जलसंकट, ग्रामीण 2.5 किमी दूर से ला रहे पानी
मुंबई में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम: बांद्रा डिमोलिशन का बदला लेने की फिराक में थे आईएसआई के संदिग्ध
गरीब नगर कार्रवाई का बदला लेने की फिराक में था पाकिस्तान में बैठा दाऊद इब्राहिम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
‘सीएसएमसी शक्ति’ टीम की कप्तान उप आयुक्त अपर्णा थेटे हैं, जो प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ खेल के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वहीं ‘डेलनाज प्राइड गोल्फर्स’ टीम का नेतृत्व नीतू भट और भक्ति आहेर कर रही हैं। लीग के ओनर मनपा आयुक्त जी। श्रीकांत हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह आयोजन संभव हो पाया है।
दो दिनों तक खेले जाएंगे रोमांचक मुकाबले
सोनम श्रीकांत को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, जबकि डिपल बिंद्रा संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन दे रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 फरवरी को सुबह 7:30 बजे एमजीएम गोत्क चलब परिसर में मान्यवरों की उपस्थिति में किया जाएगा।
उद्घाटन के पश्चात मैचों की शुरुआत होगी और दो दिनों तक रोमांचक मुकाबले सखेले जाएंगे। 1 मार्च को लीग का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा, आयोजन की सफलता के लिए एमजीएम गोल्फ क्लब के संस्थापक संचालक डॉ. रणजीत कक्कड़, एमजीएम स्कूल्स की संचालक डॉ. अपर्णा कक्कड़, कर्नल सतीशन, सुनील तयाल और शैलेश व्यास का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-रमजान में इंसानियत की मिसाल, जालना की अनोखी परंपरा, 50 साल से रोजेदारों को जगा रही शाह बिरादरी
यह लीग न केवल खेल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्य क्षमता और खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है, गोल्फ जैसे अनुशासित और तकनीकी खेल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सकेत मानी जा रही है।
