Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्जीरिया: चुनाव में अनियमितताओं के बीच राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने फिर से भारी बहुमत से विजयी

अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने अल्जीरिया के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर से विजयी घोषित हुए हैं। कम मतदान और चुनाव में अनियमितताओं के दावों के बीच उन्होंने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। अल्जीरिया में हुए चुनाव में बेहद कम मतदान हुआ था और चुनाव के नतीजों को लेकर खबरों में विसंगतियां थीं।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 09, 2024 | 01:18 PM

अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने

Follow Us
Close
Follow Us:

अल्जीयर्स: अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने अल्जीरिया के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर से विजयी घोषित हुए हैं। कम मतदान और चुनाव में अनियमितताओं के दावों के बीच उन्होंने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। अल्जीरिया में हुए चुनाव में बेहद कम मतदान हुआ था और चुनाव के नतीजों को लेकर खबरों में विसंगतियां थीं।

देश के स्वतंत्र चुनाव प्राधिकरण ने रविवार को घोषणा की कि तेब्बौने ने शनिवार के मतदान में 94.7 प्रतिशत मतों से जीत दर्ज की जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी इस्लामिस्ट अब्देलाली हसानी शेरिफ को सिर्फ 3.2 प्रतिशत मत और समाजवादी यूसुफ औचिचे को महज 2.2 प्रतिशत वोट मिले।

ये भी पढ़ें:-अमेरिका में भाजपा और RSS की बखिया उधेड़ रहे राहुल गांधी, भारतीय राजनीति में भी निकाली कमियां

सम्बंधित ख़बरें

राज खत्म, रौब भी खत्म! फ्रांस से टकराया अल्जीरिया, तिलमिलाए मैक्रों किया पलटवार; मचा हड़कंप

अल्जीरिया में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूरा भारतीय समुदाय है हमारा राजदूत

रविवार को नतीजे सामने आने के बाद तेब्बौने के विरोधियों ने परिणाम पर सवाल खड़े किए। विरोधियों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर देश के निर्वाचन अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने ऐसे परिणाम घोषित किए हैं जो पहले के मतदान आंकड़ों और स्थानीय गणनाओं के विपरीत हैं। रविवार को तेब्बौने की जीत का जो आंकड़ा जारी किया गया वह रूस में मार्च में हुए चुनाव में व्लादिमीर पुतिन को मिले 87 प्रतिशत और फरवरी में अजरबैजान के इलहाम अलियेव को मिले 92 प्रतिशत मतों से कहीं अधिक है।

ये भी पढ़ें:-नरसंहार के लिए शेख हसीना पर चलेगा मुकदमा, भारत से प्रत्यर्पण करने की मांग तेज

निर्वाचन अधिकारियों ने रविवार को रिपोर्ट दी कि 56 लाख की आबादी वाले देश में महज 2.4 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान से दूर रहने वाले लोगों की संख्या 2019 के चुनाव से अधिक है जब 39.9 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया था। औचिचे ने इसे हैरतअंगेज बताया। शेरिफ के चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधक अहमद सडोक ने इसमें हुई देरी तथा चुनाव के आंकड़ों को जिस तरह से दर्शाय गया, उस पर नाराजगी जताई।

President abdelmadjid tebboune re elected in algeria with a huge majority

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 01:18 PM

Topics:  

  • Algeria

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.