- Hindi News »
- World »
- Prayers Of Thousands Of People Are Working Pope Francis Condition Is Improving
हजारों लोगों की दुवाएं आ रही काम, पोप फ्रांसिस की हालत में हो रहा सुधार; इस समस्या से हैं पीड़ित
Pope Francis Health Update: पोप फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती हैं, अब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हो रहा है। उनकी गुर्दे से जुड़ी समस्या अब पहले से बेहतर है, और उन्हें सांस संबंधी फिजियोथेरेपी दी जा रही है।
- Written By: अमन उपाध्याय

पोप फ्रांसिस, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस फेफड़ों में गंभीर संक्रमण से पीड़ित हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इधर, लोगों की दुआओं ने असर दिखाना भी शुरू कर दिया है। वेटिकन ने पोप फ्रांसिस की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह डबल निमोनिया से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी तबीयत में कुछ सुधार देखा गया है।
हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि उनकी हालत अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुई है। सीटी स्कैन में संक्रमण के इलाज की सामान्य प्रगति नजर आई है, और रक्त परीक्षणों में भी सुधार के संकेत मिले हैं।
सांस से जुड़ी दी जा रही फिजियोथेरेपी
मंगलवार को पोप का सीटी स्कैन किया गया था। वेटिकन के अनुसार, उनकी गुर्दे से जुड़ी समस्या में अब सुधार हो रहा है, और उन्हें सांस से जुड़ी फिजियोथेरेपी दी जा रही है। यह पहली बार है जब वेटिकन ने पुष्टि की है कि फेफड़ों से द्रव निकालने में सहायता के लिए पोप का फिजियोथेरेपी उपचार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सांस लेने की जगह बना रहा हूं…ट्रंप का दावा- थम जाएगी Israel-Lebanon की जंग, 34 साल बाद कल होगी शांति वार्ता
सीजफायर से कोई मतलब नहीं…वार्ता से पहले ईरान ने पड़ोसी देशों से की खास अपील, अमेरिका-इजरायल पर बोला हमला
Iran में अभी भी फंसे हैं 15 कश्मीरी छात्र, पीड़ित परिवार सुरक्षित वापसी के लिए लगा रहे हैं गुहार
डोनाल्ड ट्रंप और Meloni की दोस्ती में दरार, ईरान युद्ध पर इटली का साथ न मिलने से अमेरिका नाराज
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें…
फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे
हाल ही में पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हजारों लोग सेंट पीटर स्क्वायर में एकत्रित हुए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थना की। 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस, जो फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं, पिछले 13 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वेटिकन में दूसरे सर्वोच्च पद पर आसीन कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने 45 मिनट तक चली इस विशेष प्रार्थना सभा का नेतृत्व किया।
चिकित्सकों ने बताया था पहले ये खतरा
पहले चिकित्सकों ने आगाह किया था कि पोप फ्रांसिस के लिए सबसे बड़ा खतरा ‘सेप्सिस’ हो सकता है, जो रक्त संक्रमण की एक गंभीर स्थिति है। हालांकि, वेटिकन द्वारा जारी अब तक की चिकित्सा रिपोर्टों में ‘सेप्सिस’ के लक्षणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
कौन हैं पोप फ्रांसिस
पोप फ्रांसिस, जो अर्जेंटीना के एक जेसुइट पादरी हैं, 2013 में रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप के रूप में नियुक्त हुए। उन्होंने पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के स्थान पर यह पद संभाला। खास बात यह है कि बीते एक हजार वर्षों में वे पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो यूरोप के बाहर से आकर कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं।
Prayers of thousands of people are working pope francis condition is improving
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शहर की जनगणना करेगी ‘गर्लफ्रेंड’, गुना में नगरपालिका का अजीबोगरीब फरमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर
Apr 16, 2026 | 11:19 AMMumbai Dahisar में प्रेम विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार
Apr 16, 2026 | 11:19 AM16 अप्रैल का इतिहास: जब भारत में पहली बार पटरियों पर दौड़ी थी ‘ब्लैक ब्यूटी’, जानें आज की बड़ी घटनाएं
Apr 16, 2026 | 11:15 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 1100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
Apr 16, 2026 | 11:14 AMगलत UPI पेमेंट हो गया? घबराएं नहीं, राजस्थान पुलिस ने बताया रिफंड पाने का आसान तरीका
Apr 16, 2026 | 11:04 AMMumbai DRI की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का सोना-चांदी और 3.71 करोड़ नकदी जब्त
Apr 16, 2026 | 11:03 AMगोंदिया में करोड़ों खर्च, फिर भी बेकार पड़े खेत तालाब! ‘मांगेगा उसे खेत तालाब’ योजना की चौंकाने वाली हकीकत
Apr 16, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














