पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी
पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल वकार अहमद के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची, पूरे इलाके की घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया।
- Written By: साक्षी सिंह
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल वकार अहमद के रूप में हुई है। वकार अहमद की अफगानिस्तान की सीमा से सटे लक्की मरवात जिले के नवारखेल गांव में उसके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि वकार की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हमला करने के बाद बंदूकधारी भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची, पूरे इलाके की घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका ने हमास पर कसा शिकंजा, अक्टूबर 2023 में इसराइल पर हमले के मामले में चलाया मुकदमा
सम्बंधित ख़बरें
सार्क की तरह बिखर जाएगा BRICS? ईरान की जिद और अमेरिका के दबाव ने बढ़ाई भारत की टेंशन, क्या करेंगें PM मोदी
होर्मुज खोलने पर माना ईरान, पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, अब बस ट्रंप के जवाब का इंतजार
पाकिस्तान का पत्ता कट…ट्रंप ने Iran को दिया बड़ा ऑफर, बोले-शांति वार्ता के लिए सीधे कर सकते हैं कॉल
पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं, ईरानी सांसद ने शहबाज-मुनीर को धोया, बोले- वो हमारे पड़ोसी लेकिन…
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 60 से अधिक आतंकवादियों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा में एक सीमा सुरक्षा चौकी पर हमला किया, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इसमें दो आतंकवादी मारे गए।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी तालिबान के मुस्लिम और अमजद समूहों से जुड़े आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे कुर्रम जिले में मरघन सुरक्षा चौकी पर हमला किया। उन्होंने बताया कि 60 से अधिक आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे सिंगापुर, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का उद्देश्य
बता दें कि आतंकवादियों को पनाह देना पाकिस्तानियों पर ही उपर उल्टा पड़ गया है। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद अब पाकिस्तान के लिए काल बन बैठे हैं। आतंकवादी आए दिन इन पर हमला कर रहे हैं। आलम ये है कि बीते महीने यानी अगस्त महीने में पाकिस्तान पर आतंकियों ने 50 से ज्यादा हमले किये हैं।
पाकिस्तान में आतंकी हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले हुए जिनमें 84 लोगों की जान चली गई जबकि इससे पिछले माह यानी जुलाई में ऐसे 38 हमले हुए थे। मंगलवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।
