Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

थाईलैंड में राजनीतिक भूचाल, PM शिनावात्रा के बर्खास्त होते ही सत्ताधारी पार्टी ने की चुनाव की मांग

Thailand की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को नैतिकता उल्लंघन के आरोप में बर्खास्त किया, जिससे राजनीतिक संकट गहरा गया और विपक्ष ने जल्द चुनाव व नया संविधान बनाने की मांग की।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Sep 03, 2025 | 07:34 PM

थाईलैंड में गहराया राजनीतिक संकट (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Political Crisis in Thailand: थाईलैंड की एक अदालत ने हाल ही में देश की प्रधानमंत्री तोंगटार्न शिनावात्रा को एक साल के आयोग्य ठहरा दिया था। इसी बीच थाईलैंड में राजनीतिक संकट और गहरा गया है। देश में सरकार चला रही सत्ताधारी पार्टी ने राजा से संसद भंग करने और नए चुनाव कराने की मांग की है। वहीं, मुख्य विपक्षी पीपल्स पार्टी ने भूमजैथाई पार्टी के नेता अनुतिन चारनविराकुल को अगला प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया है।

हालांकि, विपक्ष का समर्थन कुछ शर्तों से जुड़ा है। जिसके मुताबिक, अनुतिन को लिखित समझौते में यह वचन देना होगा कि नई सरकार के गठन के चार महीने के भीतर संसद भंग कर चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही, नई सरकार जनमत संग्रह कराकर नया संविधान बनाने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। विपक्ष लंबे समय से वर्तमान सैन्य शासन के तहत बने संविधान में बदलाव की मांग कर रहा है।

दुश्मन को अंकल कहने पर पीएम बर्खास्त

थाईलैंड में इस राजनीतिक संकट की शुरूआत तब हुई, जब पिछले हफ्ते संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को पद से हटा दिया। अदालत ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया के सीनेट अध्यक्ष हुन सेन से सीमा विवाद के दौरान फोन पर बातचीत कर नैतिकता कानूनों का उल्लंघन किया। इस विवाद के कारण जुलाई में पांच दिनों तक हिंसक संघर्ष भी हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान पर नजरें टिकाए रह गई दुनिया…इधर पाकिस्तान ने कंधार में बरपाया कहर, तालिबान ने खाई बदले की कसम- VIDEO

भीषण धमाकों से दहला दुबई, ईरानी हमले के बाद उठा धुएं का गुबार, देखें खौफनाक VIDEO

नेतन्याहू की ईरानियों से आजादी की अपील: अयातुल्लाह शासन उखाड़ फेंकने का आह्वान, यरूशलेम पर गिरी मिसाइलें

कैलिफोर्निया के आसमान में दिखा अमेरिका का ‘Doomsday Plane’, क्या ये है ईरान के साथ परमाणु युद्ध की बढ़ती आहट?

जानकारी के मुताबिक, शिनावात्रा ने हुन सेन से बात करते हुए अपने सेना अध्यक्ष की बुराई की थी। साथ ही हुन सेन को बातचीत वो लगातार अंकल कह रही थी। अदालत ने इसे देश विरोधी मान और एक साल के लिए पद से हटा दिया।

लंबे समय से जारी है संकट

2023 के चुनाव में पीपल्स पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीती थीं, लेकिन सेना समर्थित सीनेटरों ने उनके उम्मीदवार को प्रधानमंत्री बनने से रोका। इसके बाद फ्यू थाई पार्टी के नेता स्रेठा थाविसिन प्रधानमंत्री बने, लेकिन एक साल बाद उन्हें भी नैतिक उल्लंघन के कारण हटाया गया।

यह भी पढ़ें: फिंगर प्रिंट से पॉटी तक, क्यों किम का स्टाफ नहीं छोड़ता एक भी सबूत, पुतिन से बैठक के बाद VIDEO वायरल

स्रेठा के बाद पैतोंगटार्न ने सरकार संभाली, लेकिन उन्हें भी एक साल में पद छोड़ना पड़ा। इसी दौरान, भूमजैथाई पार्टी ने जून में कंबोडिया विवाद के बाद पैतोंगटार्न की गठबंधन सरकार का समर्थन वापस ले लिया। जिससे भूमजैथाई सरकार अल्पमत में आ गई और राजनीतिक संकट बढ़ गया।

Pm shinawatra removed thailand ruling party demands new elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 07:34 PM

Topics:  

  • Thailand
  • Thailand Hindi News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.