-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pm Narendra Modi Us President Donald Trump Meeting Asean Summit October 2025
अगले महीने मिल सकते हैं मोदी और ट्रंप, आसियान समिट में बैठक की संभावना तलाश रहे भारत-अमेरिका
- Written By: अमन उपाध्याय
Modi Trump meetings: भारत और अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात की संभावनाओं पर विचार शुरू कर दिया है। यह मुलाकात आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान...

अगले महीने मिल सकते हैं मोदी और ट्रंप,
ASEAN Summit 2025: मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात संभव है। दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को दोबारा मजबूत करने के प्रयास में आमने-सामने आ सकते हैं। यह सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा।
मलेशियाई प्रधानमंत्री दातुक सेरी अनवर इब्राहिम ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने होने वाले 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मलेशिया पहुंचेंगे। वहीं सूत्रों का कहना है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को लेकर भी तैयारियां जारी हैं। माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और H1-B वीजा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिन पर दोनों देशों के बीच लंबे समय से मतभेद बने हुए हैं।
कूटनीतिक स्तर चल रही हैं तैयारियां
इस बार आसियान सम्मेलन की मेजबानी मलेशिया कर रहा है। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवार इब्राहीम ने बताया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर इसमें शामिल होने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद मलेशिया ने उन्हें औपचारिक आमंत्रण भेजा। हालांकि ट्रंप की यात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन उनके आने की संभावना ने इस सम्मेलन को भारत के लिए खास बना दिया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोदी की यात्रा की भी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कूटनीतिक स्तर पर मोदी और ट्रंप की संभावित बैठक का रास्ता बनाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव बढ़ा था। ट्रंप लगातार यह कहते रहे कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम उन्हीं की वजह से हुआ। इसके बाद रूस से तेल खरीद पर अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाने से रिश्तों में और खटास आ गई। कुछ और हालिया फैसलों ने भी भारत को प्रभावित किया है। इसी बीच, 16 सितंबर को ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों देशों के बीच ठप पड़ी व्यापार वार्ता फिर से शुरू हुई। सूत्रों का कहना है कि कोशिश की जा रही है कि यह बातचीत मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले पूरी हो जाए ताकि दोनों नेताओं की बैठक सकारात्मक माहौल में हो।
यह भी पढ़ें:- Gen-Z आंदोलन में घायल, अब भारत में जिंदगी की जंग लड़ रही पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री की पत्नी
जानकारी के मुताबिक, मोदी को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में जाना था, लेकिन ट्रंप से संभावित मुलाकात की अधूरी तैयारियों के कारण उन्होंने यात्रा टाल दी। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने महासभा में हिस्सा लिया और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात भी की। ऐसे में आसियान सम्मेलन में मोदी और ट्रंप की भेंट की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।
Pm narendra modi us president donald trump meeting asean summit october 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














