-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Ex Nepal Pm Khanal Wife Burn In Gen Z Protests Treatment India
Gen-Z आंदोलन में घायल, अब भारत में जिंदगी की जंग लड़ रही पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री की पत्नी
- Written By: अमन उपाध्याय
Gen Z Protests: पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल पत्नी को धुएं के प्रभाव से फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए नई दिल्ली लाया गया है।

नेपाल में प्रदर्शन के दौरान आगजनी का फोटो, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Nepal former PM wife treatment: नेपाल में 9 सितंबर को हुए जेन जेड आंदोलन के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी गंभीर रूप से जल गईं। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें उन्नत इलाज के लिए भारत लाया गया है। दरअसल, काठमांडू के दल्लू इलाके में प्रदर्शनकारियों ने खनाल के घर में आग लगा दी थी, जिससे उनकी पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार बुरी तरह झुलस गईं। जेन जेड उन्हीं युवाओं को कहा जाता है जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है।
इस हादसे के दौरान चित्रकार करीब 15 प्रतिशत तक झुलस गई थीं और उनका इलाज कीर्तिपुर स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार, उनका बायां हाथ पूरी तरह जल चुका है, जबकि धुएं के असर से फेफड़ों पर संक्रमण हो गया है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आगे के उपचार के लिए नई दिल्ली लाया गया है। बता दें कि खनाल फरवरी से अगस्त 2011 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
काठमांडू सहित कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन
झलनाथ खनाल, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और फरवरी 2011 से अगस्त 2011 तक नेपाल के प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत रहे। हाल के वर्षों में भी वे नेपाल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। Gen-Z आंदोलन के दौरान राजधानी काठमांडू समेत अन्य जगहों पर भीषण बवाल और प्रदर्शन देखने को मिले। उस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री खनाल के निवास पर भी हमला किया गया, जिसके दौरान आगजनी भी हुई। इस वारदात के बाद नेपाल की राजनीतिक स्थिति और सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बीच, उनकी पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार की हालत नाज़ुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
यह भी पढ़ें:- ट्रंप का बड़ा दांव! पाक-सऊदी सहित इस इस्लामिक देश के साथ बनाया प्लान, एशिया में मचा हड़कंप
कई मंत्रियों के घरों पर हमला
गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट को आग के हवाले कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, वित्त मंत्री विष्णु पौडेल समेत कई मंत्रियों पर घरों में घुसकर हमला किया गया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। राजनीतिक दलों के दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई, वहीं अखबारों के दफ्तरों में भी आग लगाई गई। कई बैंकों में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आईं। जिसके बाद हालात बिगड़ते देख प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा।
Ex nepal pm khanal wife burn in gen z protests treatment india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














