-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Saudi Arabia Turkey Trump Alliance Against China
ट्रंप का बड़ा दांव! पाक-सऊदी सहित इस इस्लामिक देश के साथ बनाया प्लान, एशिया में मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
US Pskistan Saudi Deal: पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ रक्षा समझौता अमेरिका की अप्रत्यक्ष मंजूरी के बिना संभव नहीं माना जा सकता। सऊदी अरब के अमेरिका से गहरे आर्थिक और रणनीतिक संबंध हैं। ऐसे में...

ट्रंप का बड़ा दांव, (डिजाइन फोटो)
US Gulf politics: दुनिया में चल रही भू-राजनीतिक हलचलों से साफ झलकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया में चीन के बढ़ते दबदबे को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब जैसे देशों पर भरोसा जताया है। दिलचस्प बात यह है कि ये देश अब तक चीन के करीबी रणनीतिक सहयोगी माने जाते रहे हैं, खासकर बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव और आर्थिक-रक्षा साझेदारी के जरिए।
ट्रंप की नई रणनीति कुछ देशों के लिए फायदेमंद साबित होती दिख रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब उनकी नीति अचानक पाकिस्तान की ओर झुकती नजर आई, तो सुरक्षा विशेषज्ञ चौंक गए। लेकिन असल में यह ट्रंप प्रशासन की पहले से तय की गई चाल थी। इसी कड़ी में ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ 50 करोड़ डॉलर का खनिज निवेश समझौता किया है, जिसका उद्देश्य लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर की खनिज संपदा का दोहन करना है।
पाकिस्तान को खास राहत
ट्रंप ने ट्रेड वॉर के बीच पाकिस्तान को खास राहत देते हुए आयातित सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 29% से घटाकर 19% कर दिया। माना जा रहा है कि यह कदम पाकिस्तान को चीन की गहरी पकड़ से बाहर निकालकर अमेरिका के प्रभाव क्षेत्र में लाने की रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि पाकिस्तान लंबे समय से चीन की बेल्ट एंड रोड पहल (BRI) से जुड़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
क्या है पाक- सऊदी प्लान?
इसी क्रम में अमेरिका की अगली चाल पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में हुआ द्विपक्षीय रक्षा समझौता है। इस डील के तहत यह तय किया गया है कि अगर किसी एक देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों पर हमला माना जाएगा। विश्लेषकों का मानना है कि इसे “इस्लामिक नाटो” की नींव कहा जा सकता है, जो भविष्य में बड़े अरब-इस्लामी सैन्य गठबंधन का रूप ले सकता है।
सऊदी अरब लंबे समय से अमेरिका का करीबी साझेदार रहा है और वाशिंगटन उसे हर तरह की सुरक्षा गारंटी देता है। ऐसे में यह मानना मुश्किल है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब किसी रक्षा समझौते पर अमेरिका की मंजूरी के बिना आगे बढ़ सकते थे। खाड़ी और एशियाई क्षेत्र में इस तरह के समझौतों को बढ़ावा देकर अमेरिका ने स्पष्ट संकेत दिया है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब को चीन की ओर झुकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका उठा सकता है। दरअसल, पाकिस्तान और सऊदी अरब दोनों ही ऐसे देश हैं जिन्हें अमेरिका अपनी रणनीतिक और भू-राजनीतिक हितों के लिए हमेशा अपने प्रभाव क्षेत्र में बनाए रखना चाहता है।
यह भी पढ़ें:- कश्मीर पर दो टूक… भारत ने UNHRC में पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, बोला- खाली करो POK
तुर्की को क्यों किया शामिल
तुर्की नाटो का हिस्सा है, इसलिए वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में उसकी अहम भूमिका है। नाटो सदस्य होने के कारण वह पूरी तरह अमेरिकी नीतियों से अलग नहीं हो सकता। मगर हमास को लेकर उसका समर्थन और इज़रायल के खिलाफ उसका रुख, अमेरिका के लिए तुर्की को एक पेचीदा साथी बना देता है।
Pakistan saudi arabia turkey trump alliance against china
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














