Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी एंड यूएस कार्यक्रम में बोले भारतीय पीएम, भारत की उपलब्धियों और विजन को लेकर कही कई बड़ी बातें

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क में मोदी एंड यूएस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के हजारों लोगों ने शिरकत की। यहां पीएम ने पिछले 10 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए दुनिया में भारत की बढ़ती साख का जिक्र किया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 22, 2024 | 11:39 PM

मोदी एंड यूएस कार्यक्रम में भारतीय पीएम (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

न्यूयार्क: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क में मोदी एंड यूएस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के हजारों लोगों ने शिरकत की। यहां पीएम ने पिछले 10 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए दुनिया में भारत की बढ़ती साख का जिक्र किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां भारती ने हमें जो सिखाया है, उसे हम कभी नहीं भूल सकते। हम जहां भी जाते हैं, सभी को परिवार मानकर उनसे घुलते-मिलते हैं।

पीएम ने कहा कि हम उस देश के नागरिक हैं जहां सैकड़ों भाषाएं और बोलियां हैं, दुनिया की तमाम मान्यताएं और संप्रदाय हैं, फिर भी हम एक और महान बनकर आगे बढ़ रहे हैं। इस हॉल में कोई तमिल बोलता है, कोई तेलुगू, कोई मलयालम, कोई कन्नड़, कोई पंजाबी, कोई मराठी तो कोई गुजराती। अनेक भाषाएं हैं, लेकिन भावना एक है। वह भावना है भारत माता की जय।

बाइडेन से मुलाकात का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में कहा कि कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मुझे अपने घर ले गए। यह सम्मान आपका है, यहां रहने वाले लाखों भारतीयों का है। मैं राष्ट्रपति बाइडेन और आपका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि 2024 पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों के बीच संघर्ष है तो कई देशों में लोकतंत्र का जश्न मनाया जा रहा है। इस जश्न में भारत और अमेरिका एक साथ हैं। अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं और भारत में चुनाव हो चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘केरल में कमल खिलाना है और भाजपा का CM बनाना है’, जीत के जोश में शाह ने बताया पार्टी का फाइनल प्लान

Bangladesh में हिंदू नरसंहार पर वैश्विक प्रवासियों की पीएम मोदी से अपील, कर रहे कार्रवाई की मांग

‘औरंगजेब ने सोमनाथ मंदिर को मस्जिद बनाने की कोशिश की’, स्वाभिमान पर्व में बोले पीएम मोदी

Video: कर्नाटक के ‘पूजा कुनिता’ से पोरबंदर के ‘गरबा’ तक; PM मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

एआई का मतलब अमेरिका-इंडिया

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के लिए AI का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। लेकिन मेरा मानना ​​है कि अमेरिकी-भारतीय। अमेरिका-भारत एक भावना है। यह AI भावना भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। मैं भारतीय समुदाय को नमन करता हूं। न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में कहा जाता है कि त्याग करने वालों को ही आनंद मिलता है, दूसरों का भला करने और त्याग करने से हमें खुशी मिलती है, चाहे हम किसी भी देश में रहें, यह भावना नहीं बदलती।

House full as @narendramodi strides onto the @NassauColiseum stage!#ModiandUS pic.twitter.com/JxE7c3Z8SK — Modi&US (@ModiandUS) September 22, 2024

यह भी पढ़ें:- अमेरिका ने भारत को लौटाईं 297 प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियां, PM मोदी ने जो बाइडेन को कहा थैंक्यू

उन्होंने कहा कि हम जिस समाज में रहते हैं, उसमें हमारा योगदान ज़्यादा होता है। आपने यहां डॉक्टर, शोधकर्ता, तकनीकविद और वैज्ञानिक के रूप में जो झंडा फहराया है, वह इसका प्रतीक है। अभी कुछ समय पहले ही यहां टी-20 क्रिकेट विश्व कप हुआ था। यूएसए की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। दुनिया ने उस टीम में यहां रहने वाले भारतीयों के योगदान को देखा।

शतरंज ओलंपियाड का किया जिक्र

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें तीसरे कार्यकाल में बहुत बड़े लक्ष्य हासिल करने हैं। हमें तीन गुना ताकत और तीन गुना गति के साथ आगे बढ़ना है। बड़े भरोसे के साथ लोगों ने मुझे तीसरा कार्यकाल सौंपा है। मैं तीन गुना जिम्मेदारी लेकर आगे बढ़ रहा हूं। आज भारत में हर दिन नए रिकॉर्ड बनते हैं और हर दिन नई खबरें मिलती हैं। आज ही अच्छी खबर मिली है कि भारत ने पुरुष और महिला शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता है।

गिनाईं 10 साल की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क के नासाउ कॉलेजियम में कहा कि पिछले 10 सालों में भारत में करोड़ों लोगों को बिजली कनेक्शन मिला है, करोड़ों शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं और ऐसे करोड़ों लोगों को अब गुणवत्तापूर्ण जीवन मिला है। अब भारत के लोगों को सिर्फ रेल कनेक्टिविटी नहीं चाहिए, उन्हें हाई स्पीड कनेक्टिविटी चाहिए। भारत का हर शहर चाहता है कि उसके इलाके में मेट्रो चले। 2014 में भारत के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी, आज 23 शहरों में मेट्रो है, आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है।

यह भी पढ़ें:- दोस्ती का तोहफा! PM मोदी ने बाइडेन को गिफ्ट दी चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी जिल को दिया ख़ास पश्मीना शॉल,

2014 में भारत के 70 शहरों में एयरपोर्ट थे और आज 140 से ज्यादा शहरों में एयरपोर्ट हैं। 2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी थी, आज 2 लाख से ज्यादा पंचायतों में ये सुविधा है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले जिस काम में सालों लगते थे, वो अब महीनों में हो रहे हैं। सिर्फ एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमने पुरानी सोच को बदला। हमने गरीबों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।

‘मेड इन इंडिया’ 6G पर हो रहा काम

न्यूयॉर्क में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, अब भारत पीछे नहीं है, वो नई व्यवस्थाएं बनाता है और आगे बढ़ता है। भारत ने दुनिया को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का नया कॉन्सेप्ट दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा, आज भारत का 5G बाजार अमेरिका से भी बड़ा हो गया है और ये सिर्फ दो साल के भीतर हुआ है। अब भारत ‘मेड इन इंडिया’ 6G पर काम कर रहा है।

Pm narendra modi address modi and us program in new york

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 11:39 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • New York

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.