Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रकाश आंबेडकर का PM मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी 2 विवादित रील्स

Prakash Ambedkar On PM Modi: प्रकाश आंबेडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी ताकतों के आगे झुकने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है और 'विवादित रील्स' सार्वजनिक करने की चेतावनी दी है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 04, 2026 | 02:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रकाश आंबेडकर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prakash Ambedkar Ultimatum PM Modi Two Reels: वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा राजनीतिक धमाका किया है। मुंबई में आयोजित एक जन-विरोध प्रदर्शन के दौरान आंबेडकर ने पीएम मोदी को सीधा ‘अल्टीमेटम’ देते हुए कहा कि यदि वे अपनी “दो विवादित रील्स” को सार्वजनिक होने से रोकना चाहते हैं, तो उन्हें तुरंत प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मोदी का इस्तीफा चाहिए, सरकार का नहीं

आंबेडकर ने अपने भाषण की क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की, जिसमें उन्होंने #EpsteinFiles और #MujraModi जैसे विवादित हैशटैग का उपयोग किया। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी, अप्रैल तक का इंतज़ार करें। आपकी दो रील्स बाहर लाए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे। अगर उन रील्स को रोकना है, तो कुर्सी खाली करें।’ दिलचस्प बात यह है कि आंबेडकर ने पूरी सरकार के इस्तीफे की मांग नहीं की, बल्कि केवल मोदी के ‘बलिदान’ की बात कही ताकि देश की संप्रभुता सुरक्षित रह सके।

क्या बोले प्रकाश आंबेडकर कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अप्रैल तक इंताजार करो। तुम्हारी दो रील बाहर निकाले बिना नहीं रहूंगा। अगर वो रील नहीं आने देनी हैं, तो नरेंद्र मोदी को कुर्सी खाली करना होगा।”

सम्बंधित ख़बरें

ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में गहराएगा तेल संकट? जानें सरकार की ‘कवच’ योजना और बैकअप प्लान

अब मुंबई में बिना लॉटरी के मिलेगा घर, MHADA की ‘पहले आओ-पहले पाओ’ स्कीम शुरू, जानें आवेदन का तरीका और शर्तें

पीएम मोदी के इजराइल से लौटते ही ईरान पर भीषण हमला, इजराइली दूत ने बताया हमले की टाइमिंग का राज

“उम्मीद छोड़ दी थी, पर मोदी सरकार ने बचा लिया”, जेद्दा से लौटे यात्रियों की आँखों में छलके खुशी के आंसू

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी एप्रिलपर्यंत थांबा. तुमच्या दोन रिल्स बाहेर काढल्याशिवाय आम्ही राहणार नाही, एवढं लक्षात घ्या. त्या रिल्स येऊ द्यायच्या नसतील तर नरेंद्र मोदी यांनी खुर्ची खाली करावी. भाजपने भारताचे सार्वभौम टिकवण्यासाठी नरेंद्र मोदी यांना पायउतार करावे लागेल.… pic.twitter.com/VoCCfJ2R0n — Prakash Ambedkar (@Prksh_Ambedkar) March 2, 2026

अमेरिका के साथ समझौते को लेकर लगाए आरोप

प्रकाश आंबेडकर ने अमेरिका के साथ भारत के हालिया समझौतों को “गुलामी की संधि” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की स्वायत्त विदेश नीति अब खत्म हो चुकी है और देश अब अमेरिका की विदेश नीति के हिसाब से चल रहा है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से सीधा सवाल पूछा, “क्या आप ईरान युद्ध जैसे भविष्य के संकटों में अमेरिका के लिए भारतीय सैनिकों और सैन्य अड्डों के दरवाजे खोल देंगे?”

यह भी पढ़ें:- राज्यसभा चुनाव: BJP ने फिर चौंकाया! विनोद तावड़े और रामदास आठवले समेत महाराष्ट्र से इन 4 दिग्गजों को दिया टिकट

वंचित बहुजन आघाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि एपस्टीन फाइल से जुड़े ईमेल में पीएम का नाम आना और बिना ‘सोर्स कोड’ के महंगे राफेल जेट खरीदना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। आंबेडकर ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मोदी का नेतृत्व ‘कम्प्रोमिसेड’ है और वे विदेशी ताकतों के इशारों पर काम कर रहे हैं।

आंबेडकर ने कांग्रेस समेत अन्य राष्ट्रीय दलों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो साहस राष्ट्रीय दल पिछले 12 वर्षों में नहीं दिखा पाए, वह वंचित बहुजन आघाड़ी ने कर दिखाया है। उन्होंने औरंगाबाद में आरएसएस के खिलाफ निकाले गए मोर्चे का हवाला देते हुए कहा कि कल के आंदोलन ने मोदी सरकार के खिलाफ जन-आक्रोश की नींव रख दी है।

Prakash ambedkar ultimatum pm modi two reels controversy vba protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2026 | 02:36 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Narendra Modi
  • Prakash Ambedkar
  • Vanchit Bahujan Aaghadi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.