-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- America Returned 297 Ancient Precious Artefacts To India
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 297 प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियां, PM मोदी ने जो बाइडेन को कहा थैंक्यू
- Written By: रीना पंवार
अमेरिका ने भारत को 297 प्राचीन कलाकृतियां सौंपी हैं। इसके साथ ही भारत में साल 2014 से लेकर अब तक बरामद प्राचीन वस्तुओं की कुल संख्या 640 हो गयी हैं, जिसमें सबसे ज्यादा वस्तुएं अमेरिका ने लौटाई हैं।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के दौरान 297 प्राचीन कलाकृतियां भारत को सौंपी हैं। इन प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियों को तस्करी कर देश से बाहर ले जाया गया था। इन कलाकृतियों को लौटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी सरकार को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही 2014 से अब तक बरामद प्राचीन वस्तुओं की कुल संख्या 640 हो गयी हैं, जिसमें सबसे ज्यादा वस्तुएं अमेरिका ने लौटाई हैं।
एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस्कृतिक संपत्तियों की तस्करी लंबे समय से एक मुद्दा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सांस्कृतिक जुड़ाव को गहराते हुए और सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करते हुए, मैं भारत को 297 अमूल्य कलाकृतियां लौटाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी सरकार का अत्यधिक आभारी हूं।”
अकेले अमेरिका ने 578 वस्तुएं लौटायी
आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने इन कलाकृतियों को लौटाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये वस्तुएं न केवल भारत की ऐतिहासिक संस्कृति का हिस्सा हैं बल्कि इसकी सभ्यता और चेतना का आंतरिक आधार भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही भारत द्वारा 2014 से अब तक बरामद प्राचीन वस्तुओं की कुल संख्या 640 हो गयी हैं। अकेले अमेरिका ने 578 वस्तुएं लौटायी हैं। यह किसी देश द्वारा भारत को लौटायी गयी सबसे अधिक सांस्कृतिक कलाकृतियां हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Natural Gas Supply: मोदी सरकार का अहम फैसला, देश में नेचुरल गैस सप्लाई से इमरजेंसी कंट्रोल हटा
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
PM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: क्या चीन की नींद उड़ा देगी ब्रह्मोस मिसाइल डील? जानें भारत का बड़ा गेम प्लान
PM Modi Threat: 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
लौटाई गई कलाकृतियों में ये हैं खास
भारत को लौटायी गयीं कुछ उल्लेखनीय कलाकृतियों में 10-11वीं शताब्दी ईसा पूर्व की मध्य भारत की बलुआ पत्थर से निर्मित एक ‘अप्सरा’, 15-16वीं शताब्दी ईसा पूर्व में कांस्य से निर्मित एक जैन तीर्थंकर, तीसरी-चौथी शताब्दी ईसा पूर्व का पूर्वी भारत का टेराकोटा का एक फूलदान तथा पहली शताब्दी ईसा पूर्व की दक्षिण भारत की पत्थर की एक मूर्ति शामिल हैं। अन्य प्रमुख कलाकृतियों में 17-18वीं शताब्दी की दक्षिण भारत के कांसे की भगवान गणेश की मूर्ति, 15-16वीं सदी के उत्तर भारत के बलुआ पत्थर की भगवान बुद्ध की प्रतिमा और 17-18वीं सदी के पूर्वी भारत के कांसे की भगवान विष्णु की प्रतिमा शामिल हैं।
Deepening cultural connect and strengthening the fight against illicit trafficking of cultural properties. I am extremely grateful to President Biden and the US Government for ensuring the return of 297 invaluable antiquities to India. @POTUS @JoeBiden pic.twitter.com/0jziIYZ1GO — Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2024
2021 और 2023 में भी लौटाई कलाकृतियां
इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत को कलाकृतियां लौटायी गयी हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 2021 में अमेरिकी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने 157 कलाकृतियां लौटायी थीं। इनमें 12वीं शताब्दी ईसा पूर्व की नटराज की कांसे की प्रतिमा शामिल थी। 2023 में मोदी की अमेरिकी यात्रा के कुछ दिन बाद भारत को 105 कलाकृतियां लौटायी गयी थीं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
America returned 297 ancient precious artefacts to india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
6 किलोमीटर तक पीठ पर बच्ची को उठाकर चलीं वार्डन, इंसानियत की मिसाल बना आंध्र प्रदेश का भावुक वीडियो
Jul 05, 2026 | 05:21 PMपिंपरी मनपा और सोसायटियों में बढ़ा टकराव, STP विवाद में पानी काटने की चेतावनी का हाउसिंग फेडरेशन द्वारा विरोध
Jul 05, 2026 | 05:13 PMचलती ट्रेन में लड़कियों ने किया बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस, पैसेंजर्स भी बन गए परफॉर्मेंस का हिस्सा
Jul 05, 2026 | 05:13 PMMorena News: बारिश में डूबा जोरा बाजार, जलभराव के बीच विधायक पंकज उपाध्याय ने CMO को फोन पर लगाई फटकार
Jul 05, 2026 | 05:07 PMठाणे: गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़! उल्हासनगर के सरकारी प्रसव अस्पताल की जांच रिपोर्ट ने खोली पोल
Jul 05, 2026 | 05:06 PMहॉर्न बजाने पर भड़का मर्सिडीज सवार! बीच सड़क बाइक सवार को मारा थप्पड़, बेंगलुरु रोड रेज का वीडियो वायरल
Jul 05, 2026 | 05:04 PMपुणे: चाकण इंडस्ट्रियल एरिया में हाहाकार; सुबह कटी बिजली देर रात तक नहीं आई, उद्योगपतियों में भारी आक्रोश
Jul 05, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














