PM MODI ( IMAGE SOURCE: SOCIAL MEDIA)
PM Modi On Middle East Tension: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस समय भारत आए हुए हैं, मार्क कार्नी की यह यात्रा कई मायनों में खास है। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी किया।
कनाडा और भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग भी शामिल है। असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति पर सहमति बनी है। समझौते के तहत कनाडा, भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा। दोनों देश लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) और उन्नत रिएक्टर प्रौद्योगिकी पर भी साथ काम करेंगे। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विश्व में जारी कई तनावों पर भारत का रुख स्पष्ट है, हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है, और जब दो लोकतांत्रिक देश एक साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी मजबूत हो जाती है। पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi says, “India’s position on the many ongoing tensions in the world is clear. We have always called for maintaining peace and stability, and when two democracies stand together, the voice for peace becomes even stronger. The current situation in… pic.twitter.com/lG7FDgPYWe — ANI (@ANI) March 2, 2026
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत सभी विवादों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है। हम इस क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में महासंग्राम: खामेनेई की मौत पर कराची से PoK तक भड़की हिंसा, अब तक 35 लोगों की मौत
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन पर बात कर चुके हैं और दोनों ही देशों को पीएम मोदी ने साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया है। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी लिखते हैं कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। भारत ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराया।
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India’s concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu — Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
इसके अलावा पीएम मोदी ने एक और पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ बातचीत की जानकारी दी और यूएई पर हुए हमले की निंदा की।
Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times. Thanked him for taking care of the Indian… — Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
यानी भारत ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि भारत हमेशा से ही शांति का पक्षधर रहा है और भारत ने हमेशा डिप्लोमेसी के जरिए ही सभी विवादों को सुलझाने का समर्थन किया है।