Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न फूल, न माला… स्लोवाकिया में पीएम मोदी का ‘ब्रेड और नमक’ से हुआ स्वागत, जानिए इसके पीछे का रहस्य

PM Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक 'ब्रेड और नमक' के साथ भव्य स्वागत किया गया। 

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 15, 2026 | 08:43 AM

PM मोदी का स्लोवाकिया में 'ब्रेड और नमक' से स्वागत, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Modi Slovakia Visit News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के अगले चरण में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच चुके हैं। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा न केवल कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक भी है क्योंकि 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है।

ब्रेड और नमक से स्लोवाक संस्कृति का अनूठा सम्मान

ब्रातिस्लावा पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत स्लोवाक संस्कृति की सबसे पुरानी और सम्मानित परंपरा ‘ब्रेड और नमक’ के साथ किया गया। स्लाव परंपराओं में इस रीति-रिवाज का गहरा महत्व है। यहां ‘ब्रेड’ को जीवन-पोषण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जबकि ‘नमक’ को मूल्य, स्थायी मित्रता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा दर्शाती है कि स्लोवाक लोग अपने मेहमानों का स्वागत कितनी आत्मीयता और सद्भावना के साथ करते हैं।

#আকাশবাণী_সংবাদ_কলকাতা
স্লোভাকিয়ার সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠানের মধ্য দিয়ে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীকে সে দেশের মানুষ স্বাগত জানান।#PMModiInSlovakia #IndiaSlovakia #SlovakiaVisit #Bratislava #Akashvani #Airnewsalerts @airnewsalerts @narendramodi pic.twitter.com/tCuBzGv7mM
— Akashvani Kolkata (@airnews_kolkata) June 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ स्काईडाइविंग विमान… अमेरिका के मिसौरी में बड़ा हादसा, पायलट समेत 12 की मौत

ईरान के साथ जंग खत्म… अब होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नौसेना; ट्रंप बोले- बहने दो तेल

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO

TMC का गेम ओवर! बागी सांसदों का NCPI में विलय का ऐलान, NDA को देंगे समर्थन; जुलाई में तृणमूल पर करेंगे दावा

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

स्वागत समारोह के दौरान केवल कूटनीति ही नहीं, बल्कि संस्कृति का भी अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘लुचनिका एन्सेम्बल’ ने ‘वंदे मातरम’ की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इसके अलावा, स्लोवाकिया के प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप ‘महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट’ ने एक आध्यात्मिक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध नजर आए। भारतीय समुदाय में इस ऐतिहासिक पल को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

हर-हर महादेव की गूंज के साथ स्लोवाकिया में हुआ प्रधानमंत्री @narendramodi का भव्य स्वागत! स्लोवाक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव भजन ने न केवल भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाया, बल्कि दोनों देशों के बीच बढ़ती सांस्कृतिक निकटता और आत्मीयता को भी उजागर किया। संगीत बना… pic.twitter.com/J4eKSAf66Z — MyGov Hindi (@MyGovHindi) June 15, 2026

इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इस उच्च स्तरीय वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, ऑटोमोबाइल और रेलवे निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।

फ्रांस यात्रा के बाद स्लोवाकिया पहुंचे पीएम

स्लोवाकिया आने से पहले पीएम मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से हुई। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और डिजिटल तकनीक सहित 19 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने मिलकर ‘इन्नोवेशन रोडमैप 2030’ को भी लागू किया है। अब स्लोवाकिया के साथ भी भारत इसी तरह के मजबूत रणनीतिक और आर्थिक संबंधों की उम्मीद कर रहा है।

Pm modi slovakia visit bread and salt traditional welcome

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 08:43 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Narendra Modi
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.