TMC का गेम ओवर! बागी सांसदों का NCPI में विलय का ऐलान, NDA को देंगे समर्थन; जुलाई में तृणमूल पर करेंगे दावा
Kakoli Ghosh Announcement: ममता बनर्जी को दिल्ली से बड़ा झटका लगा है। TMC के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मिलकर NCPI में किया विलय का ऐलान कर दिया। NDA का भी समर्थन करेंगे।
- Written By: अमन मौर्या
बागी टीएमसी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की मुलाकात (फोटो सोर्स- @ANI)
TMC Rebel MPs Merge With NCPI: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC लिए दिल्ली से बुरी खबर सामने आई है। रविवार को टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। स्पीकर से मुलाकात के बाद बागी गुट ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए पूर्वोत्तर की क्षेत्रीय पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के साथ विलय का ऐलान कर दिया।
बागी गुट ने किया ऐलान
बागी गुट की नेता काकोली घोष ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कहा 20 सांसद हमारी कुल संख्या का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा हैं और हम नेशनलिस्ट सिटिन्स पार्टी में विलय कर रहे हैं। बागी गुट का यह कदम कदम भविष्य की कानूनी अड़चन से बचने के लिए बताया जा रहा है। नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी की मौजूदगी असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल जैसे उत्तर-पूर्वी राज्यों में है।
PM मोदी के नेतृत्व में करेंगे काम: काकोली घोष
बागी TMC सांसदों ने आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। उनसे मिलने के बाद बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, AITC से चुने गए हम बीस सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की और अलग बैठने का अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा। ये बीस सांसद हमारी कुल संख्या का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा हैं। हम नेशनलिस्ट सिटिन्स पार्टी में विलय कर रहे हैं। आगे चलकर हम देश के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA के साथ मिलकर काम करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, अन्नामलाई के बाद अब इस सहयोगी पार्टी ने छोड़ा साथ
बागी TMC सांसदों की बैठक की पहली तस्वीर आई सामने, 19 सांसदों के शामिल होने का दावा; जानें कौन-कौन पहुंचा
TMC के बागी सांसदों का बड़ा फैसला, नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में करेंगे विलय, NDA को समर्थन का ऐलान
हमने कसाब को भी खिला-पिलाकर जिंदा रखा, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार के एक्शन से कांग्रेस का छलका दर्द
Rebel TMC MPs met Lok Sabha Speaker Om Birla at his residence, in Delhi today After meeting him, Rebel TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar said, “We, the twenty MPs elected from the AITC, met the Speaker and submitted a letter requesting to sit separately; these twenty MPs constitute… pic.twitter.com/HTFttYCXdm — ANI (@ANI) June 14, 2026
जुलाई में TMC पर करेंगे दावा
TMC के बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय कहते हैं, हम नेशनलिस्ट सिटिन्स पार्टी में विलय करेंगे। यह एक क्षेत्रीय पार्टी है। नियम यही है। जब आप पार्टी के 2/3 सदस्यों के साथ अलग होते हैं, तो आप पहले ही दिन उस पार्टी का नाम नहीं मांग सकते। जुलाई में हम तृणमूल का नाम हमें देने की मांग करेंगे क्योंकि हमारे पास तृणमूल का 2/3 बहुमत है। फिर कोर्ट तय करेगा।
#WATCH | Delhi: TMC rebel MP Sudip Bandyopadhyay says, “We will merge with the Nationalist Citizens Party… It is a regional party. This is the system. When you leave with 2/3rd of the party, you cannot demand the name of that party on the first day itself… In July, we will… pic.twitter.com/dLGtFJZvB0 — ANI (@ANI) June 14, 2026
ये भी पढ़ें- आंकड़ा 22 पार, कई और लाइन में… काकोली घोष के दावे से मचा हड़कंप, कल स्पीकर के सामने खुलेगा बागियों का राज
शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अपनी मुलाकात पर वे कहते हैं। ओम बिरला ने सभी हस्ताक्षरों की पुष्टि की। 20 हस्ताक्षर थे। अब यह 2/3 है। TMC सांसद कीर्ति आजाद और TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में वे कहते हैं कि बिहार के लोग बंगाल की पार्टी को ज़्यादा समर्थन देते हैं।
