-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Participated In 31 Bilateral Meetings During His Three Nation In 5 Days
तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी ने 31 द्विपक्षीय बैठकों में लिया भाग, 5 दिन की रही विदश यात्रा
- Written By: साक्षी सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन देशों की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान विश्व नेताओं के साथ 31 द्विपक्षीय बैठकों और अनौपचारिक बातचीत में भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन देशों की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान विश्व नेताओं के साथ 31 द्विपक्षीय बैठकों और अनौपचारिक बातचीत में भाग लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन राजनयिक बैठकों में नाइजीरिया में वहां के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक, ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 10 द्विपक्षीय बैठक तथा मोदी की गुयाना यात्रा के दौरान हुई नौ द्विपक्षीय बैठकें शामिल थीं।
ब्राजील में मोदी ने इस देश के नेताओं के अलावा इंडोनेशिया, पुर्तगाल, इटली, नॉर्वे, फ्रांस, ब्रिटेन, चिली, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। अधिकारियों ने बताया कि इंडोनेशिया के नेता प्रबोवो सुबियांटो, पुर्तगाल के लुइस मोंटेनेग्रो, ब्रिटेन के केअर स्टॉर्मर, चिली के गेब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के जेवियर माइली के साथ उनकी पहली द्विपक्षीय बैठकें हुईं।
मोदी ने ब्राजील में सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मिस्र, अमेरिका और स्पेन के नेताओं और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और कार्यपालकों के साथ अनौपचारिक बातचीत और अलग-अलग बैठकें कीं।
सम्बंधित ख़बरें
Natural Gas Supply: मोदी सरकार का अहम फैसला, देश में नेचुरल गैस सप्लाई से इमरजेंसी कंट्रोल हटा
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
PM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: क्या चीन की नींद उड़ा देगी ब्रह्मोस मिसाइल डील? जानें भारत का बड़ा गेम प्लान
PM Modi Threat: 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
इनमें यूरोपीय संघ की उर्सुला वॉन डेर लेयेन; संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस; विश्व व्यापार संगठन की नगोजी ओकोन्जो-इवेला; विश्व स्वास्थ्य संगठन के टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस; और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की क्रिस्टलीना जॉर्जीवा और गीता गोपीनाथ के साथ मुलाकात शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि गुयाना में मोदी ने गुयाना, डोमिनिका, बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, बारबाडोस, एंटीगुआ और बारबुडा, ग्रेनेडा और सेंट लूसिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
तीन देशों की आधिकारिक दौरे पर थे पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुयाना की अपनी यात्रा समाप्त करके स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत-कैरेबियाई सामुदायिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, द्विपक्षीय वार्ताएं की और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में यहां आए थे।
नई दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुयाना से प्रधानमंत्री के प्रस्थान की घोषणा करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गुयाना की एक बेहद सार्थक राजकीय यात्रा समाप्त हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री रविवार को नाइजीरिया पहुंचे थे। जो 17 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की उस पश्चिमी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा थी।
नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी
मोदी ने नाइजीरिया में राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्हें नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (GCON) से सम्मानित किया गया। नाइजीरिया से मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील गए, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टॉर्मर सहित वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi participated in 31 bilateral meetings during his three nation in 5 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
Jul 05, 2026 | 06:36 PMआमिर खान-गौरी की शादी में पहुंचे देश के बड़े चेहरे, मुकेश अंबानी और इरफान पठान समेत इन मेहमानों ने बढ़ाई रौनक
Jul 05, 2026 | 06:24 PMDatia By-Election: जीतू पटवारी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- 35 हजार वोटों से हार चुके हैं पटवारी
Jul 05, 2026 | 06:23 PM30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
Jul 05, 2026 | 06:11 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
Jul 05, 2026 | 06:09 PMमंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
Jul 05, 2026 | 06:03 PMAamir Khan Wedding: जमीन पर बैठकर आमिर-गौरी ने किए शादी के पेपर साइन, दोनों के बेटे भी बने इस खास पल के गवाह
Jul 05, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














