FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण
India New Zealand: PM मोदी के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह है। FTA के बाद होने वाली इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन (सोर्स-सोशल मीडिया)
PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी न्यूजीलैंड दौरा भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। करीब चार दशक (40 साल) बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी, ऐसे में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर सहमति बनने के बाद इस दौरे का महत्व और बढ़ गया है।
न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को ‘गर्व का क्षण’ बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रवासी भारतीयों का मानना है कि एफटीए से व्यापार, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि भारतीय डॉक्टरों, छात्रों और उद्यमियों को इस समझौते का सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को और मजबूत करेगी। न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारियों में जुटा है और उनकी यात्रा को ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रहा है।
.’यह हमारे लिए गर्व का क्षण’
भारतीय मूल की एक महिला ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड की यात्रा हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इससे पिछली बार भी जब पीएम मोदी आस्ट्रेलिया आए थे तो हमें उम्मीद थी शायद वह न्यूजीलैंड का भी दौरा करें, लेकिन तब संभव नहीं हो सका। इस बार उनका यहां आना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। मैं और यहां मौजूद भारतीय समुदाय से जुड़े लोग उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-इंडोनेशिया के बीच समझौते, ब्रह्मोस डील पर मुहर; PM मोदी ने किया ऐलान
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
Khamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश
हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल
डॉक्टरों और कारोबारियों को होगा फायदा
बहादुर सिंह कूका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां हमारे बीच आ रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत ही ज्यादा खुशी की बात है। यहां मौजूद भारतीय समुदाय को पीएम की यात्रा का बेसब्री से इंतजार है। हम चाहते हैं कि भारत सरकार और न्यूजीलैंड सरकार में संबंध और मजबूत हों। दोनों देशों में अच्छे संबंध का फायदा यहां मौजूद हर भारतीय को होता है। हम तो चाहते हैं कि इस तरह के अच्छे संबंध हमेशा बने रहें।
पीएम मोदी के आने से यहां मौजूद भारतीयों का पक्ष मजबूत होता है। कूका ने बताया कि दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल के क्षेत्र में इसका बहुत फायदा मिलेगा। अब भारत में एमबीबीएस करके यहां पर आ सकते हैं। यहां डॉक्टरों की बहुत ज्यादा जरूरत है। इसके अलावा इस समझौते का फायदा व्यापार में तो होगा ही।
40 साल बाद भारतीय PM का दौरा
सुदेश झुनझुनवाला ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा इवेंट है। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि 40 साल बाद हमारे प्रधानमंत्री यहां न्यूजीलैंड में हमारे बीच आ रहे हैं। दोनों देशों के लिए यह एक खुशी का मौका है क्योंकि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का फायदा दोनों देशों को मिलने वाला है। इस समझौते के बाद न्यूजीलैंड अपना फल, सीफूड और कृषि से जुड़ी वस्तुएं निर्यात कर सकता है और वहीं भारत भी टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्र में अपने व्यापार को बढ़ावा दे सकता है।
FTA से बढ़ीं व्यापार की उम्मीदें
तो वहीं भारत की रहने वाली हेमल जानी ने बताया कि प्रधानमंत्री का हमारे बीच आना बहुत बड़ी और उत्साह की खबर है। उनकी जो विश्व में लोकप्रियता है और उनके बात करने का अंदाज और उनकी बातें काफी आकर्षक होती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच एफटीए समझौता बहुत ही ज्यादा खुशी की बात है। हम सब जानते हैं कि भारत आज विश्व में शक्तिशाली देशों में गिना जाता है, और भारत जैसे बड़े देश का साथ न्यूजीलैंड को मिलेगा, यह बहुत बड़ी बात है।
ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया के संसद में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, कहा- ‘सबका साथ-सबका विकास’ ही भारत का मंत्र
प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह
अब्रीश गुप्ता ने बताया कि पीएम के आने से यह तो तय है कि दोनों देशों के संबंध को बहुत बल मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि यहां मौजूद भारतीय लोगों में पीएम के आने का बहुत ज्यादा उत्साह है। पीएम के स्वागत का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
