-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Meets His Counterparts From Italy Portugal Norway And Indonesia In Brazil At G20 Summit
G20 Summit: PM मोदी ने ब्राजील में इटली-पुर्तगाल, नॉर्वे और इंडोनेशिया के अपने समकक्षों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात
- Written By: साक्षी सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे और पुर्तगाल समेत कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संबंधों को बेहतर और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

G20 Summit में पीएम मोदी ने अपने समकक्षों से मुलाकात की
रियो डी जेनेरियो: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे और पुर्तगाल समेत कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संबंधों को बेहतर और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को पीएम मोदी ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो पहुंचे। प्रधानमंत्री ने सोमवार को इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और सुरक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रियो डी जेनेरियो जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने पर केंद्रित रही। हमने संस्कृति, शिक्षा और इस प्रकार के अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बात की। भारत-इटली की दोस्ती ग्रह को बेहतर बनाने में बहुत योगदान दे सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील दौरे की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Natural Gas Supply: मोदी सरकार का अहम फैसला, देश में नेचुरल गैस सप्लाई से इमरजेंसी कंट्रोल हटा
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
PM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: क्या चीन की नींद उड़ा देगी ब्रह्मोस मिसाइल डील? जानें भारत का बड़ा गेम प्लान
PM Modi Threat: 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
भारत-इटली की दोस्ती आगे कैसे रहेगी इस पर चर्चा
विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी बैठक के बारे में एक्स पर पोस्ट किया। मंत्रालय ने कहा, रणनीतिक साझेदारी मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रियो में जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन के इतर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने दीर्घकालिक भारत-इटली द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने तथा इसमें गति प्रदान करने के लिए भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 का स्वागत किया।
पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मुलाकात
मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से भी मुलाकात की और सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में संबंधों को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने एक्स पर दोनों नेताओं की तस्वीरें साझा की और पोस्ट में कहा कि ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मिलकर प्रसन्नता हुई। यह साल विशेष है क्योंकि हम भारत-इंडोनेशिया राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
इंडोनेशिया से इन मुद्दों पर हुई बातचीत
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी बातचीत वाणिज्य, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को बेहतर बनाने पर केंद्रित रही।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि गर्मजोशी से भरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन के इतर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रबोवो को भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को इसके मौजूदा क्षेत्रों में और मजबूत करने के साथ-साथ संबंधों को नए क्षेत्रों में विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की।
पीएम मोदी की पुर्तगाल के PM लुइस मोंटेनेग्रो से मुलाकात
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो के साथ मोदी की बैठक के दौरान बातचीत दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर केंद्रित रही। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत पुर्तगाल के साथ लंबे समय से जारी संबंधों को महत्व देता है। हमारी बातचीत दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूती देने पर केंद्रित रही। नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्र सहयोग के कई अवसर प्रदान करते हैं। हमने मजबूत रक्षा संबंधों, लोगों के आपसी संबंधों और ऐसे अन्य विषयों पर भी बात की।
पुर्तगाल से भारत की इन मुद्दो पर हुई चर्चा
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रियो में जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन के दौरान पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग के क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-पुर्तगाल द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
पीएम मोदी की नार्वे की पीएम जोनास गहर से मुलाकात
मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से भी मुलाकात की। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ बैठक बहुत अच्छी रही। हमारी आर्कटिक नीति ने भारत-नॉर्वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया है। हमने इस बारे में बात की कि दोनों देशों के बीच निवेश संबंधों को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, खासकर नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था में। नवाचार और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग पर भी चर्चा हुई।
भारत-नॉर्वे संबंधों को मजबूत करे पर जोर
विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में भारत-नॉर्वे संबंधों को मजबूत करने के नए रास्ते तलाशे गए। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन के इतर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात की। चर्चा में भारत-नॉर्वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
IMF की गीता गोपीनाथ ने भी पीएम माेदी की मुलाकात
बातचीत विशेष रूप से भारत – यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) – व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (TEPA) पर हस्ताक्षर के बाद व्यापार और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित रही। नेताओं ने भू-राजनीतिक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। शिखर सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने भी मोदी से मुलाकात की।
G 20 समिट को एक्सपर्ट कैसे देखते हैं
भारत में जन्मी अर्थशास्त्री ने एक्स पर कहा कि रियो में जी20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने भुखमरी और गरीबी कम करने में भारत की अनेक सफलताओं के बारे में बताया। दुनिया के लिए सीखने लायक अनेक रचनात्मक पहल कीं।
पीएम मोदी ने दिया जवाब
मोदी ने इसके जवाब में एक्स पर लिखा कि भारत खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और गरीबी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन क्षेत्रों में हम अपनी सफलताओं के क्रम को जारी रखेंगे और सभी के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की खातिर अपनी सामूहिक शक्ति और संसाधनों का उपयोग करेंगे। इससे पहले दिन में मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है कि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई। मोदी ने सोमवार को जी20 शिखर सम्मेलन के इतर ब्राजील, सिंगापुर और स्पेन समेत विश्व के कई अन्य नेताओं से भी बातचीत की।
Pm modi meets his counterparts from italy portugal norway and indonesia in brazil at g20 summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
Jul 05, 2026 | 06:36 PMआमिर खान-गौरी की शादी में पहुंचे देश के बड़े चेहरे, मुकेश अंबानी और इरफान पठान समेत इन मेहमानों ने बढ़ाई रौनक
Jul 05, 2026 | 06:24 PMDatia By-Election: जीतू पटवारी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- 35 हजार वोटों से हार चुके हैं पटवारी
Jul 05, 2026 | 06:23 PM30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
Jul 05, 2026 | 06:11 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
Jul 05, 2026 | 06:09 PMमंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
Jul 05, 2026 | 06:03 PMAamir Khan Wedding: जमीन पर बैठकर आमिर-गौरी ने किए शादी के पेपर साइन, दोनों के बेटे भी बने इस खास पल के गवाह
Jul 05, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














