PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

G7 समिट में PM मोदी और ट्रंप की हुई मुलाकात, गर्मजोशी से मिलाया हाथ; तस्वीरें हुई वायरल

G7 Summit Update: फ्रांस में G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गर्मजोशी से मुलाकात हुई। पश्चिम एशिया युद्ध के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है।

अमन मौर्या

PM Modi Meet Donald Trump: फ्रांस में हो रहे 52वें जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण है। मुलाकात के दौरान दोनों नेता मुस्कुराते हुए गर्मजोशी हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। दोनों नेता बातचीत करते नजर आए। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है।

पश्चिम एशिया संकट के बाद पहली मुलाकात

हाल ही में पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान अमेरिकी हमले में भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। इसको लेकर भारत में काफी बवाल मचा था। फ्रांस में होने वाले जी7 समिट में दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात पर सबकी निगाहें थीं। फरवरी में शुरू हुए ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद PM मोदी और ट्रंप की यह पहली मुलाकात है। युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), निवेश साझेदारी और दुनिया की सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। यह पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ हुए सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच पहली द्विपक्षीय बैठक होगी।

7वीं बार G-7 समिट में शामिल हुए PM

यह जी-7 समिट में भारत की 13वीं भागीदारी है और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार 7वीं बार इसमें मौजूदगी है। जी-7 समिट के 16 और 17 जून के दिन आउटरीच सत्रों के लिए रखे गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी अन्य आमंत्रित देशों के नेताओं के साथ हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इन बैठकों में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने, विकास के लिए सहयोग बढ़ाने, संतुलित आर्थिक विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर