Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UAE पर हमला मंजूर नहीं…PM मोदी ने की ईरानी हमले की आलोचना, बोले- भारत किसी भी वक्त मदद के लिए तैयार

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई पर हुए ईरानी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। अबू धाबी में दोनों देशों के बीच रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार सहित कई अहम समझौते हुए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 15, 2026 | 02:31 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई पर ईरान के हमले की निंदा की (सोर्श- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Condemns Iran Attack on UAE: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च-अप्रैल में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर ईरान द्वारा किए हमलों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यूएई पर हुए हमलों की हम घोर निंदा करते हैं। यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। पीएम मोदी अपने पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में यूएई पहुंचे हैं।  

प्रधानमंत्री मोदी आज से पांच देशों की विदेश यात्रा पर हैं। इस कड़ी में वो सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में दोनों देशों ने एमओयू का आदान-प्रदान किया, जिसमें रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार भी शामिल है।

पीएम मोदी ने सम्मान पर जताया आभार

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस प्रकार से आपकी वायुसेना के जहाजों ने एस्कॉर्ट किया, ये भारत के लोगों का सम्मान है। पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ इलाकों में जो परेशानी आई, आपने उन पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की, इसके लिए भी मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।

सम्बंधित ख़बरें

UAE में भव्य स्वागत से गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान को बताया अपना भाई, बोले- अपने दूसरे घर आया हूं

Panvel Municipal Corporation का बड़ा फैसला, बिजली-पानी बचाने के लिए कर्मचारियों हेतु 12 सूत्री नियम लागू

UAE पहुंचे पीएम मोदी! राजकीय सम्मान ‘Guard Of Honour’ के साथ शुरू हुआ बेहद अहम दौरा, जानें कुछ जरूरी बातें

5 Nation Tour: पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए दिल्ली से UAE रवाना, जानिए 5 दिन की यात्रा का पूरा शेड्यूल

UAE पर ईरानी हमले की नींदा

मध्य-पूर्व में मौजूदा हालातों पर पीएम मोदी ने कहा कि यूएई पर हुए हमलों की हम घोर निंदा करते हैं। यूएई को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। इन कठिन परिस्थितियों में आपने जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, ये बहुत ही सराहनीय है। राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने में आपके नेतृत्व में उठाए गए कदमों का हम अभिनंदन करते हैं।

I thank my brother HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE, for the special gesture of receiving me at Abu Dhabi airport. I look forward to our discussions towards furthering India-UAE ties across key sectors like energy, investment, supply chains and more.… pic.twitter.com/3RPRCipnsr — Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026


उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है। भारत ने मुद्दों को सुलझाने के लिए हमेशा बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता दी है। होर्मुज स्ट्रेट को मुक्त, खुला और सुरक्षित रखना हमारी बड़ी प्राथमिकता है। इस मामले में, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। भारत हर स्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और भविष्य में भी खड़ा रहेगा। भारत जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें- UAE पहुंचे पीएम मोदी! राजकीय सम्मान ‘Guard Of Honour’ के साथ शुरू हुआ बेहद अहम दौरा, जानें कुछ जरूरी बातें

राष्ट्रपति नाहयान को बताया अपना भाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के उनके विशेष भाव के लिए धन्यवाद करता हूं। मैं ऊर्जा, निवेश, आपूर्ति शृंखला और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएई संबंधों को और आगे बढ़ाने की दिशा में हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

एजेंसी इनपुट के साथ- 

Pm modi condemns iran attack on uae abu dhabi visit mou signed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 02:31 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • UAE
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.