-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Breaks Protocol Welcome Uae President Brief Visit Big Agenda
एयरपोर्ट पहुंचकर PM मोदी ने किया UAE के राष्ट्रपति का स्वागत, 2 घंटे की यात्रा के पीछे क्या है ‘बड़ा एजेंडा’?
- Written By: अमन उपाध्याय
UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत पहुंचे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

PM मोदी एयरपोर्ट पहुंचकर किए UAE के राष्ट्रपति का स्वागत, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
PM Modi UAE President Welcome: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी की एक और ऐतिहासिक झलक सोमवार को देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान सोमवार को आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। यह दौरा करीब दो घंटे का है।
उनके भारत पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट जाकर यूएई के राष्ट्रपति की आगवानी की। इतना ही नहीं दोनों नेता एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी में रवाना हुए।
‘अपने भाई’ के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए राष्ट्रपति नाहयान को अपना ‘भाई’ बताया। उन्होंने लिखा कि एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत करना भारत-यूएई की मजबूत दोस्ती को दी जाने वाली अहमियत को दर्शाता है। राष्ट्रपति बनने के बाद नाहयान का यह तीसरा भारत दौरा है, जबकि पिछले 10 वर्षों में वे कुल पांच बार भारत आ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Went to the airport to welcome my brother, His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE. His visit illustrates the importance he attaches to a strong India-UAE friendship. Looking forward to our discussions.@MohamedBinZayed pic.twitter.com/Os3FRvVrBc — Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2026
मुलाकात छोटी, लेकिन एजेंडा काफी बड़ा
हालांकि यह दौरा महज दो घंटे का है लेकिन कम समय की इस बैठक में दोनों देशों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, 2022 में हुए आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के बाद द्विपक्षीय व्यापार को और मजबूती देने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही रक्षा सहयोग बढ़ाने और भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
क्षेत्रीय हालात पर भी गहन चर्चा हुई, जिसमें ईरान-अमेरिका के तनावपूर्ण संबंध, यमन को लेकर सऊदी अरब और यूएई के बीच चल रही खींचतान तथा गाजा की मौजूदा राजनीतिक स्थिति प्रमुख रही।
यह भी पढ़ें:- इराक-अफगान के बाद अब सीरिया में भी फेल हुआ US, SDF ने किया का सरेंडर, प्रमुख शहरों पर सीरियाई सेना का कब्जा
रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा
यह उच्च-स्तरीय दौरा सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद की भारत यात्रा के बाद हुआ है। जानकारों का मानना है कि इतनी छोटी अवधि के लिए यूएई राष्ट्रपति का भारत आना यह स्पष्ट करता है कि दोनों देश वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर एक-दूसरे के साथ निरंतर संपर्क में हैं और अपनी रणनीतिक साझेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।
Pm modi breaks protocol welcome uae president brief visit big agenda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMकेंद्र में जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? दिल्ली जाने की अटकलों पर खुद इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने तोड़ी चुप्पी
Jul 26, 2026 | 02:41 PMकेरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पार कर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 की मौत, 26 घायल
Jul 26, 2026 | 02:35 PM81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
Jul 26, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














