क्रैश होते-होते बचा 179 यात्रियों से भरा प्लेन, लैंडिंग गियर में लगी आग- VIDEO
American Airlines Plane: अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। प्लेन टेक ऑफ करने वाला था तभी उसके लैंडिंग गियर में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है
- Written By: अभिषेक सिंह
वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Panic on Denver Airport: अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान AA3023 के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
विमान में सवार सभी 173 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, एक यात्री को मामूली चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य पांच यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
डेनवर एयरपोर्ट पर कब हुआ यह हादसा?
यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 2:45 बजे (अमेरिकी समय) हुई, जब उड़ान AA3023 डेनवर से मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (MIA) के लिए उड़ान भरने वाली थी। विमान रनवे 34L पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी लैंडिंग गियर का एक टायर खराब हो गया। इसके कारण उसमें आग लग गई।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
आपातकालीन स्लाइड निकाले गए यात्री
डेनवर अग्निशमन विभाग और हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। सभी यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया।अमेरिकन एयरलाइंस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के टायर में तकनीकी खराबी थी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
🔴 Évacuation d’un Boeing 737 MAX 8 d’American Airlines à l’aéroport de Denver après un incendie de train d’atterrissage lors du décollage. Les 173 passagers et les 6 membres d’équipage ont pu être évacués en toute sécurité sur la piste. Le vol 3023 d’American Airlines était à… pic.twitter.com/xzXemRpYju — air plus news (@airplusnews) July 26, 2025
बयान में कहा गया कि प्रभावित विमान को सेवा से हटा दिया गया है और पूरी जांच की जाएगी। विमान को गेट C34 से प्रस्थान करना था और निर्धारित समय दोपहर 1:12 बजे था। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) ने इसे लैंडिंग गियर में संभावित खराबी बताया है।
एयरपोर्ट पर एक घंटे तक रोकी गई उड़ानें
इस घटना के कारण, डेनवर हवाई अड्डे पर दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक उड़ानों को रोक दिया गया, जिससे 87 उड़ानें विलंबित हुईं। हालांकि, शाम तक सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गईं। अमेरिकन एयरलाइंस के साथ डेनवर में यह दूसरी बड़ी घटना है।
यह भी पढ़ें: यूरोप की ओर जा रही नाव पलटी, 15 प्रवासियों की मौत, लीबिया तट पर मचा हाहाकार
मार्च 2025 में, इसी एयरलाइन के एक अन्य विमान को इंजन में खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। अमेरिकन एयरलाइंस ने यात्रियों को मियामी ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, जिसने शाम को उड़ान भरी।
