अचानक आसमान से जमीन पर आ गया विमान, कार को मारी टक्कर…तो हाइवे पर मचा हाहाकार, देखिए VIRAL वीडियो
Viral Video: आमतौर पर हम और आप भारत में हमने ड्राइवर की गलती से कई सड़क हादसे देखे हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें हवाई जहाज के चलते रोड एक्सीडेंट होता है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्लेन की हाईवे पर क्रैश लैंडिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Florida Plane Crash Landing Video: आमतौर पर हम और आप भारत में हमने ड्राइवर की गलती से कई सड़क हादसे देखे हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के फ्लोरिडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें विमान के पायलट की गलती से रोड एक्सीडेंट होता है। इस घटना में एक महिला घायल भी हुई है। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरा मामला संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के फ्लोरिडा शहर का है। जहां एक प्लेन को अचानक हाईवे पर लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के दौरान वह एक कार से टकरा गया। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि प्लेन क्रैश होने से बच गया। प्लेन में भी दो लोग सवार बताए जा रहे हैं।
जानिए क्या कुछ है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था तभी वह एक कार से टकरा गया । प्लेन में एक 27 साल का पायलट और एक पैसेंजर सवार था। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट एक फिक्स्ड-विंग, मल्टी-इंजन बीचक्राफ्ट 55 था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
अमेरिका के फ्लोरिडा में सेफ क्रैश लैंडिंग का वीडियो वायरल है..
सिंगल-इंजन सेसना 152 प्लेन दो लोगों को लेकर जा रहा था तभी इंजन फेल हो गया..
पायलट ने समझदारी से हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिग की कोशिश की.. प्लेन एक कार के ऊपर लैंड किया.. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई..
इस भयावह हादसे… pic.twitter.com/azsTpeFmpV — Vivek K. Tripathi (@meevkt) December 10, 2025
कार चालक महिला हुई घायल
फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल का कहना है कि पायलट और पैसेंजर दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। प्लेन से टकराने वाली कार एक 57 साल की महिला चला रही थी। वह टक्कर में घायल हो गई और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इंजन फेल होने से हुआ हादसा
US एविएशन वॉचडॉग FAA ने कहा कि क्रैश लैंडिंग से पहले पायलट ने इंजन में दिक्कतों की जानकारी दी थी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती कारणों में उड़ाने के दौरान दोनों इंजन फेल होने की बात बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: सेना जैसी वर्दी-कंधे पर पीला बैज और हाथ में डंडा…राजभर ने खड़ी कर दी ‘बवाली RSS’ फौज, देखें- VIDEO
जांच एजेंसी ने बताया कि प्लेन मेरिट आइलैंड से ट्रेनिंग फ्लाइट पर था, लेकिन टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही इंजन फेल हो गया। इस वजह से पायलट को प्लेन को पास के हाईवे पर लैंड कराना पड़ा। यह घटना हाईवे पर दूसरी कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई और अब वायरल हो रही है।
