- Hindi News »
- World »
- Paris To Corsica Flight Delayed Ajaccio Airport Air Traffic Control Sleep
लैडिंग के लिए पहुंचा प्लेन…तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को आ गई निंद, हवा में अटकी गई सैकड़ों जाने
Paris News: पेरिस से कोर्सिका जा रहे विमान की लैंडिंग एजाक्सियो एयरपोर्ट पर देर से हुई, क्योंकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी सो गया था, जिससे विमान 18 मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
Paris Air Traffic Controllers: फ्रांस की राजधानी पेरिस से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पेरिस से कोर्सिका जा रहे विमान में बैठे लोगों की जान समय अटक गई जब विमान की लैडिंग से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (ATC) में तैनात एकलौता कर्मचारी सो गया। इसके चलते विमान को करीब 18 मिनट तक हवा में चक्कर काटना पड़ा। तब जाकर कहीं विमान को लैंडिंग हो पाई। घटना एजाक्सियो हवाई अड्डे की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि एजाक्सियो एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के लिए जरूरी व्यवस्था नहीं हो पाई, क्योंकि कंट्रोल टावर में मौजूद अकेला अधिकारी सो गया था। दरअसल, फ्लाइट अपने निर्धारित समय से एक घंटा देर से पहुंची थी, और उसी दौरान कंट्रोलर को नींद आ गई। चूंकि वह अपनी शिफ्ट में अकेला था, उसे जगाने वाला कोई नहीं था।
हवा में अटकी रही सैकड़ों जाने
इस दौरान, विमान के पायलट को 2,400 मीटर लंबे रनवे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई, जिससे वह हवाई अड्डे के आसपास मंडराता रहा। वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और अन्य स्टाफ कंट्रोल टावर से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे। बाद में, पुलिस और एयरपोर्ट स्टाफ ने टावर में जाकर कंट्रोलर को जगाया।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
विमान के कप्तान ने इस घटना को अपने करियर का अभूतपूर्व अनुभव बताया। उन्होंने कहा, “अपने दशकों लंबे करियर में मैंने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण हो सकती थी, लेकिन सभी यात्री शांत रहे और कई ने इस अनुभव में मजाक भी ढूंढ लिया।”
पहले भी हो चुकी ऐसी ही घटना
घटना के बाद एविएशन अथॉरिटी ने जांच शुरू कर दी है। कंट्रोलर के शराब परीक्षण की रिपोर्ट नकारात्मक आई है, लेकिन उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Nepal Violence: PM की कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते थे ओली, सेना प्रमुख के इस वादे के करना पड़ा था रिजाइन
बता दें, इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है जब किसी कंट्रोलर को ड्यूटी के दौरान सोते पाया गया हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कर्न्स हवाई अड्डे पर भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक कंट्रोलर लगातार सात रात की शिफ्टों के बाद थकावट के कारण सो गया था। हालांकि उस वक्त कोई विमान हवाई अड्डे पर मौजूद नहीं था।
Paris to corsica flight delayed ajaccio airport air traffic control sleep
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 02:01 PMयवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
May 18, 2026 | 02:01 PMरास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PMGanga Dussehra Date 2026: सोमवार को है गंगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
May 18, 2026 | 01:59 PMघुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
May 18, 2026 | 01:50 PMMP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
May 18, 2026 | 01:48 PM12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM














