-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Become First Women Cricket Team In The World To Defeat Australia By More Than 100 Runs
भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ये कारनामा; बन गई दुनिया की पहली टीम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India Women vs Australia Women: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 रनों से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India Women vs Australia Women, 2nd ODI: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 102 रनों से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारतीय टीम को पहले मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरा और आखिरी मैच 20 सितंबर को दिल्ली में खेला जायेगा ।
यह ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को पहला बार वनडे में 100 रनों से ज्यादा की हार मिली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार 92 रनों की थी। इंग्लैंड ने 1973 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं के लिए वनडे में सबसे बड़ी हार का अंतर (रनों के हिसाब से)
- 102 रन बनाम भारत-विमेंस, मुल्लांपुर, 2025
- 92 रन बनाम इंग्लैंड-विमेंस, एजबेस्टन, 1973
- 88 रन बनाम भारत-विमेंस, चेन्नई (एमएसवी), 2004
- 84 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका-विमेंस, नॉर्थ सिडनी, 2024
- 82 रन बनाम न्यूजीलैंड-विमेंस, लिंकन, 2008
मुकाबले का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 292 रन बनाए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों पर 4 छक्के और 14 चौके की मदद से बनाए 117 रन की पारी खेली। उन्होंने अपना शतक महज 77 गेंद पर पूरा किया। भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक है।
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली पहली बैटर बनी
सबसे तेज वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी मंधाना के नाम ही है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने 70 गेंदों पर शतक लगाया था। मंधाना के वनडे करियर का यह 12वां शतक था। मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा ने 40, विकेटकीपर ऋचा घोष ने 29, प्रतिका रावल ने 25 और स्नेह राणा ने 24 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया के लिए डॉर्की ब्राउन ने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। एश्ले गार्डनर ने 2, मेगान स्कट, एनाबेल सदरलैंड, ताहिला मैक्ग्रा ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
190 पर ही सिमटी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम
293 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में 190 रन पर सिमट गई और 102 रन से मैच हार गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 45 और एलिस पेरी ने 44 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने 6 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए।
India become first women cricket team in the world to defeat australia by more than 100 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
50 बेड का अस्पताल फिर भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, गड़चिरोली के ग्रामीण इलाको में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग तेज
Jun 26, 2026 | 04:40 PMTea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Jun 26, 2026 | 04:38 PMMumbai Rain Alert: मुंबई में 1 जुलाई से होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल
Jun 26, 2026 | 04:35 PMजम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
Jun 26, 2026 | 04:32 PMदेश का पहला प्रयोग: गड़चिरोली के गोंडवाना विवि में शुरू हुआ ‘वैद्य चिकित्सालय’, 20 से 50 रुपये में परंपरागत इल
Jun 26, 2026 | 04:22 PMखरीफ बुआई शुरू: गोंदिया कृषि विभाग ने किसानों को नकली बीज से सावधान रहने की दी सलाह
Jun 26, 2026 | 04:18 PM42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
Jun 26, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM














