पेरिस की सीन नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मौत के मुंह से सुरक्षित निकले 4 लोग; जानें कैसे हुआ हादसा
Paris Seine River Bus Accident: पेरिस के जुविसी-सुर-ओर्ज में एक प्रशिक्षु ड्राइवर की गलती से बस सीन नदी में जा गिरी। गोताखोरों की मदद से बस में सवार सभी 4 लोगों को डूबने से बचा लिया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
पेरिस की सीन नदी में गिरी बस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Paris Seine River Bus Accident Rescue Operation: फ्रांस की राजधानी पेरिस के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर प्रसिद्ध सीन नदी में जा गिरी। यह घटना पेरिस के दक्षिणी उपनगर जुविसी-सुर-ओर्ज में हुई, जहां बस अचानक सड़क से नीचे पानी में समा गई। गनीमत यह रही कि स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद की वजह से एक बड़ा संकट टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
कैसे हुआ ये हादसा?
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक प्रशिक्षु ड्राइवर बस चलाने का अभ्यास कर रहा था। उसी समय ड्राइवर से बस अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद बस ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के साथ-साथ वह कार भी सीधे सीन नदी के गहरे पानी में जा गिरी। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय खड़ी कार के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
Ce jeudi vers 9h30, un bus est tombé dans la Seine au niveau de la commune de Juvisy (91). La personne au volant, qui serait un conducteur en formation, aurait commis une erreur de manipulation et 4 personnes se trouvaient à l’intérieur. Elles ont été secourues. pic.twitter.com/gVICDwLnIV — Franceat média (@Franceatpresso2) April 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘अमेरिकी बेस सिर्फ एक छलावा’: खामेनेई ने दी ट्रंप को सीधी चुनौती, होर्मुज पर अब ईरान का होगा नया कानून!
‘THE STORM IS COMING’: क्या ईरान पर भीषण हमले की तैयारी में हैं ट्रंप? CENTCOM का प्लान लीक!
पाकिस्तान के पास 7 दिनों का भी तेल नहीं! PAK पेट्रोलियम मंत्री ने की खोली सच्चाई, जानें क्या कुछ कहा?
US Marines पर साइबर हमला, ईरान से जुड़े ग्रुप ने 2300 से अधिक सैनिकों का डेटा किया लीक; दी गई मौत की धमकी!
गोताखोरों ने बचाई जान
जिस समय बस नदी में गिरी, उसमें कुल चार लोग सवार थे, जिनमें बस का ड्राइवर, एक प्रशिक्षक और दो यात्री शामिल थे। स्थानीय समयानुसार यह हादसा सुबह लगभग 9:30 बजे हुआ। जिसके तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही बस पानी में डूबने लगी तुरंत गोताखोरों की एक टीम ने नदी में छलांग लगा दी। इन गोताखोरों ने डूबती हुई बस के अंदर फंसे चारों लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।
मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन
जुविसी की मेयर लमिया बेनसरसा रदा ने इस पूरी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि बस स्टेशन से निकलते समय ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। मैंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।
मुझे लगता है कि मैंने आज अपने जीवन का सबसे बुरा दिन अनुभव किया है। हालांकि, उन्होंने पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि तुरंत शुरू हुए राहत कार्यों की वजह से सबकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें:- ‘अमेरिकी बेस सिर्फ एक छलावा’: खामेनेई ने दी ट्रंप को सीधी चुनौती, होर्मुज पर अब ईरान का होगा नया कानून!
यातायात पर पड़ा व्यापक असर
इस बड़े हादसे के कारण जुविसी और उसके आसपास के इलाकों में स्थानीय परिवहन सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। मेयर ने जानकारी दी कि वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती यातायात के प्रवाह को सुचारू बनाए रखना है ताकि पुलिस और बचाव दल अपनी जांच और सफाई का काम बिना किसी बाधा के पूरा कर सकें। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रशासन ने बहुत ही सही तरीके से काम किया और सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। फिलहाल क्रेन की मदद से नदी से बस और कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
