-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Trailer Owners Demand Transport Plaza Rto Checkpost Road Safety Maharashtra News
सड़क सुरक्षा पर ट्रेलर यूनियन के सुझाव, चेकपोस्ट बैरियर और ट्रक पार्किंग के लिए ‘ट्रांसपोर्ट प्लाजा’ की मांग
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Trailer Owners Union: हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट निर्देशों पर नागपुर ट्रेलर ओनर्स यूनियन ने व्यावहारिक क्रियान्वयन की मांग उठाई। सड़क किनारे ट्रक पार्किंग रोकने ट्रांसपोर्ट प्लाजा का सुझाव दिया।

नागपुर ट्रेलर ओनर्स यूनियन, (प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur RTO Checkpost Rules: नागपुर मध्य प्रदेश में हाई कोर्ट द्वारा आरटीओ चेकपोस्ट बैरियर संबंधी तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क किनारे वाहनों को खड़ा न करने के संबंध में दिए गए निर्देशों को लेकर नागपुर ट्रेलर ओनर्स यूनियन ने अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। यूनियन ने स्पष्ट किया कि वह न्यायालयों के निर्देशों का पूर्ण सम्मान करती है तथा इन निर्देशों के उद्देश्य विशेष रूप से सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी का समर्थन करती है।
यूनियन द्वारा प्रस्तुत विचार केवल इन निर्देशों के प्रभावी एवं व्यावहारिक क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से हैं। नीतियों का क्रियान्वयन जमीनी वास्तविकताओं के अनुरूप हो। यूनियन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि किसी भी व्यवस्था को लागू करते समय वर्तमान परिस्थितियों एवं उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट व्यवस्था से संबंधित निर्णयों के संभावित प्रभाव का डेटा-आधारित मूल्यांकन किया जाना उपयोगी रहेगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि अपेक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति प्रभावी रूप से हो रही है। सड़कों पर खड़े ट्रकों की पार्किंग के लिए सर्वसुविधायुक्त ट्रांसपोर्ट प्लाजा बनाया जाना चाहिए। यह तैयार होगा, तो ट्रक सड़कों के किनारे खड़े नहीं होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, 5 जिलों में नए न्यायालय को मंजूरी
नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
संवाद से निकलेगा संतुलित समाधान
संगठन मंत्री राजेश बालाजी ने सुझाव दिया कि यदि इन निर्देशों को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जाता है, तो ट्रांसपोर्ट सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर एक संतुलित एवं व्यावहारिक नीति तैयार की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:-प्रदूषण नियंत्रण में आरएमसी प्लांट की बड़ी भूमिका, स्वच्छ और सुरक्षित नागपुर के लिए उद्योग का संकल्प
नागपुर ट्रेलर ओनर्स यूनियन ने मध्य प्रदेश सरकार एवं संबंधित प्राधिकरणों से निवेदन किया है कि निर्देशों के क्रियान्वयन से पूर्व व्यावहारिक तैयारी एवं आधारभूत ढांचे का विकास सुनिश्चित किया जाए, डिजिटल एवं पारदर्शी निगरानी प्रणाली को प्राथमिकता दी जाए। ट्रकों के लिए पर्याप्त पार्किंग एवं सुविधाओं का विकास किया जाए।
Nagpur trailer owners demand transport plaza rto checkpost road safety maharashtra news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, 5 जिलों में नए न्यायालय को मंजूरी
Jul 29, 2026 | 07:02 AMईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें, शांति वार्ता के बीच भड़का तनाव; हाई अलर्ट पर US सेना
Jul 29, 2026 | 06:58 AMAnup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
Jul 29, 2026 | 06:57 AMनागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
Jul 29, 2026 | 06:54 AMLIVEआज की ताजा खबर 29 जुलाई LIVE: लोकसभा में पेपर लीक बिल पर आज सरकार देगी जवाब
Jul 29, 2026 | 06:51 AMफिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












