Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिलिस्तीन देश बना तो होगा गृहयुद्ध! हमास के अलावा ये चेहरे भी हैं दावेदार…

Gaza War: फिलिस्तीन वेस्ट बैंक और गाजा में बंटा है, जहां फतह और हमास का अलग-अलग शासन है। देश के रूप में मान्यता मिलने पर नेतृत्व किसके हाथ में होगा, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Sep 25, 2025 | 05:53 PM

फिलिस्तीन देश बना तो किसे मिलेगी सत्ता (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Palestine Recognition: फिलिस्तीन को एक के बाद एक बड़े देश संयुक्त राष्ट्र महासभा में मान्यता दे रहे हैं। इसके बाद से फिलिस्तीन का समर्थन करने वाले लोगों के बीच उम्मीद जागी है कि 77 साल के लंबे इंतजार के बाद ही सही, पर अब शायद उसे एक देश के तौर पर मान्यता मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि अगर फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्यता मिल भी जाती है, तो इसकी कमान किसके हाथ में होगी?

फिलिस्तीन को लेकर सवाल जितना आसान नजर आता है, उतना है नहीं। दरअसल, फिलिस्तीन दो हिस्सों में बंटा है वेस्ट बैंक और गाजा। वेस्ट बैंक पर फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (फतह) का कब्जा है, वहीं गाजा पर हमास शासन करता आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि हमास इजरायल के साथ-साथ फतह को भी अपना दुश्मन मानता है। यहां तक कि दोनों के बीच सत्ता को लेकर गृहयुद्ध भी हो चुका है।

यूरोपीय देशों के लिए मुश्किल

संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को मान्यता देने वालों में फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, माल्टा और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देश शामिल हैं। लेकिन इटली जैसे बड़े देश भी हैं जो फिलहाल फिलिस्तीन को मान्यता देना तो चाहते हैं, लेकिन हमास के आतंकी इतिहास के कारण इससे बचते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिलिस्तीन के नेतृत्व को लेकर भी देशों में मतभेद हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की प्रचंड जीत, सुखदेव भगत ने जताई अल्पसंख्यकों की बेहतरी की उम्मीद

Bangladesh Election 2026: BNP ने जीतीं 213 सीटें, तारिक रहमान ने भारत के साथ रिश्तों पर दिखाई सकारात्मकता

Bangladesh Election: BNP की जीत का भारत के लिए क्या हैं मायने, सुधरेंगे रिश्ते या बढ़ेगा चीन का खतरा?

Barbados Election: मिया मोटले फिर बनीं बारबाडोस की पीएम, मोदी और मैक्रों ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

मिडिल ईस्ट के अधिकांश देश, जैसे कतर, ईरान, सऊदी अरब और यमन जैसे देश हमास को फिलिस्तीनियों का असली नेता मानते आए हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय हमास की जगह पीएलओ को फिलिस्तीन का असली नेता मानता आ रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह 1993 का ओस्लो समझौता है।

इसके तहत पीएलओ के तत्कालीन मुखिया यासिर अराफात ने इजरायल को एक देश के तौर पर मान्यता दी थी। वहीं इजरायल भी वेस्ट बैंक और गाजा के कुछ हिस्सों में फिलिस्तीनी स्वशासन स्थापित करने को लेकर तैयार हो गया था। लेकिन 28 सितंबर 2000 को दूसरा इंतिफादा और हमास के उदय के बाद इजरायल ने इस समझौते को मानने से इनकार कर दिया। हालांकि पीएलओ, हमास की तुलना में अब भी बेहतर विकल्प है।

चुनाव से निकाला जा सकता है रास्ता

दूसरे इंतिफादा के बाद वेस्ट बैंक और गाजा में कुछ समय तक चुनावों के जरिए सरकारें चुनी गईं। इस समय तक हमास राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं था। लेकिन 2004 में यासिर अराफात की मौत के बाद उसने खुद को राजनीतिक रूप से तैयार करना शुरू किया और 2006 के चुनाव में सबको हैरान करते हुए फतह को भारी मतों से हराया। हालांकि फतह ने चुनाव के नतीजों को मानने से इनकार कर दिया, जिसके चलते दोनों के बीच 6 साल तक एक लंबा गृहयुद्ध हुआ। इसके बाद 2012 में समझौते के तहत वेस्ट बैंक फतह को मिला और गाजा पर हमास का कब्जा रहा।

यह भी पढ़ें: खतरे में जिंदगी! डर के साए में जी रहा तालिबान का सुप्रीम लीडर, हर रोज बदल रहा अपना घर

हालांकि 2023 में इजरायल के साथ शुरू हुए युद्ध के बाद हमास की ताकत पहले से कम हुई गई है। लेकिन वो राजनीतिक तौरपर अब भी सक्रिय है। वहीं वेस्ट बैंक में फतह की कमान संभाल रहे महमूद अब्बास वैसी लोकप्रियता हासिल करने में नाकाम रहे हैं, जैसी यासिर अराफात को प्राप्त थी। ऐसे में फिलिस्तीन को देश बनने के बाद नए नेतृत्व की जरूरत होगी, जिसकी मान्यता वेस्ट बैंक के साथ-साथ गाजा और पूरी दुनिया के नेताओं के बीच भी हो।

Palestinian state civil war fears hamas among many contenders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 05:51 PM

Topics:  

  • Gaza
  • Hamas
  • isreal
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.