- Hindi News »
- World »
- Pakistani Woman Appeals Pm Modi Justice Second Marriage Case
Justice Appeal: पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से मांगा इंसाफ, पति पर दूसरी शादी की तैयारी का आरोप
PM Modi Request: पाकिस्तानी महिला निकिता नागदेव ने पीएम मोदी से न्याय की मांग की। आरोप है कि पति विक्रम शादी के बाद उन्हें अटारी बॉर्डर पर छोड़कर भारत लौट आया और अब दूसरी शादी की तैयारी में है।
- Written By: प्रिया सिंह

पाकिस्तानी महिला निकिता नागदेव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistani Woman Justice Appeal: पाकिस्तान की एक महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। निकिता नागदेव नाम की इस महिला ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील की है। उनका आरोप है कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें धोखा दिया और पाकिस्तान वापस भेज दिया। अब वह भारत में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है, जबकि वह अभी भी कानूनी रूप से पत्नी हैं।
पाकिस्तानी महिला ने मांगा PM मोदी से न्याय
पाकिस्तानी महिला निकिता नागदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय मांगती नजर आती हैं। निकिता का दावा है कि उनके पति विक्रम नागदेव ने कराची में शादी करने के बाद उन्हें भारत लाकर धोखा दिया और पीछे छोड़ दिया। निकिता ने कहा कि अब विक्रम दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है।
शादी और धोखे की कहानी
निकिता के अनुसार, उन्होंने 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाजों से विक्रम नागदेव से शादी की थी। विक्रम पाकिस्तान मूल के भारतीय निवासी हैं और इंदौर में लंबे समय तक वीजा पर रहे थे। शादी के एक महीने बाद वह निकिता को भारत लेकर आए, लेकिन कुछ ही महीनों में सब कुछ बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
पाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े हार्दिक-कुलदीप, रिंकू सिंह ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
निकिता का आरोप है कि 9 जुलाई 2020 को वीजा संबंधी तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर उन्हें अटारी बॉर्डर पर छोड़ दिया गया और जबरन पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। इसके बाद विक्रम ने कभी लौटने या संपर्क में रहने की कोशिश नहीं की।
मानसिक उत्पीड़न और दूसरी शादी का आरोप
अपने भावुक वीडियो में निकिता ने बताया कि उन्होंने विक्रम से लगातार भारत बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन हर बार मना कर दिया गया। उनके अनुसार विक्रम किसी और महिला से शादी करने की तैयारी में है जबकि वह अभी भी कानूनी तौर पर उसकी पत्नी हैं।
इसके साथ ही निकिता ने यह भी खुलासा किया कि शादी के बाद उन्हें पता चला कि विक्रम का एक रिश्तेदार के साथ संबंध था। जब उन्होंने ससुराल में शिकायत की, तो कहा गया कि लड़कों के अफेयर होना सामान्य बात है।
कानूनी लड़ाई और कार्रवाई
निकिता ने 27 जनवरी 2025 को सिंधी पंच मेडिएशन एंड लीगल काउंसिल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। मध्यस्थता सुनवाई नाकाम रही, जिसके बाद 30 अप्रैल 2025 की रिपोर्ट में बताया गया कि मामला पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आता है और विक्रम को पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की गई।
यह भी पढ़ें: Global March: दुनिया के 80 शहरों में मार्च, वेनेजुएला की नेता मारिया मचाडो के समर्थन में उतरे लोग
इससे पहले निकिता ने इंदौर सोशल पंचायत से भी मदद मांगी थी। इंदौर प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Pakistani woman appeals pm modi justice second marriage case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
Feb 16, 2026 | 09:13 AMनासिक: द्वारका सर्कल के पैदल अंडरपास बेकार, करोड़ों की परियोजना अधर में; पैदल मार्ग की अनदेखी
Feb 16, 2026 | 09:04 AMAI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
Feb 16, 2026 | 09:03 AMChatGPT का काम तमाम! Google Gemini ले आया अपना नया AI टूल, अब स्केच से सीधे बनेगा 3D प्रिंट मॉडल
Feb 16, 2026 | 08:56 AMRice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
Feb 16, 2026 | 08:51 AM2012 में टीपू सुल्तान देशभक्त थे, अब धर्मांध कैसे? कांग्रेस का भाजपा पर तीखा पलटवार; बढ़ी सियासी हलचल
Feb 16, 2026 | 08:50 AMदहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Feb 16, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM











