Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किडनैप किया, धर्म बदला और…3 महीने बाद परिवार से मिली हिंदू लड़की, PAK में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार

Pakistan News: तीन महीने पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अगवा की गई हिंदू लड़की सुनीता कुमारी को उमरकोट कोर्ट ने परिवार से मिलने की अनुमति दी। उसे जबरन धर्म परिवर्तन और शादी कराई गई थी।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Nov 03, 2025 | 08:16 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistani Hindu Girl Forced Conversion: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दर्दनाक लेकिन उम्मीद जगाने वाला मामला सामने आया है। तीन महीने पहले मीरपुरखास जिले के कुनरी शहर से किडनैप की गई हिंदू लड़की सुनीता कुमारी महाराज को आखिरकार अपने परिवार से मिलने की इजाज़त मिल गई है। शनिवार को उमरकोट की निचली अदालत ने यह आदेश दिया। यह फैसला हिंदू समुदाय के एक्टिविस्ट शिवा काची के प्रयासों से संभव हुआ, जो सुनीता के माता-पिता की ओर से केस लड़ रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता को अगवा करने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उसकी शादी उससे कई साल बड़े एक मुस्लिम व्यक्ति से कर दी गई थी। तीन महीने तक उसे मानसिक और शारीरिक अत्याचार सहने पड़े। हालांकि, लंबे कानूनी संघर्ष और सामाजिक दबाव के बाद अदालत ने आखिरकार उसे अपने परिवार के पास लौटने का आदेश दिया।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार

उमरकोट के वकील चंदर कोहली ने बताया कि सुनीता का मामला कोई अलग घटना नहीं है। सिंध के कई हिस्सों में हिंदू लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन शादी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। उन्होंने कहा, यह हमारे समुदाय के लिए एक बड़ी त्रासदी बन चुकी है। गरीब परिवारों की बेटियों को निशाना बनाया जाता है, क्योंकि उनके पास कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए न तो साधन होते हैं, न जानकारी।

कोहली ने यह भी कहा कि आरोपियों द्वारा अक्सर झूठे दस्तावेज दिखाकर शादी को स्वेच्छा से साबित करने की कोशिश की जाती है। कई बार अदालतें भी इन दस्तावेजों के आधार पर पीड़िताओं को इंसाफ देने में देरी करती हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए अब स्थानीय हिंदू नेता पढ़े-लिखे युवाओं को समुदाय की मदद के लिए आगे आने का आह्वान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: न्यूक्लियर टेस्ट करते पकड़ा गया पाक…तो दाने-दाने को हो जाएगा मोहताज, ट्रंप भी नहीं कर पाएंगे मदद

अगवा कर रेप, फिर जबरन शादी

हाल ही में एक और ऐसा मामला सामने आया था, जब 15 वर्षीय हिंदू लड़की को कथित तौर पर अगवा कर रेप किया गया, धर्म परिवर्तन कराया गया और एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी कर दी गई। पीड़िता ने अक्टूबर में मीरपुरखास सेशंस कोर्ट में पेश होकर अपने परिवार के पास लौटने की गुहार लगाई थी। अदालत ने अंतिम फैसले तक उसे सुरक्षित स्थान पर रखने का निर्देश दिया।

Pakistani hindu girl reunited after forced conversion marriage sindh court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2025 | 08:16 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

न्यूक्लियर टेस्ट करते पकड़ा गया पाक…तो दाने-दाने को हो जाएगा मोहताज, ट्रंप भी नहीं कर पाएंगे मदद

2

‘अब रूस को मिलेगा करारा जवाब…’ यूक्रेन को इस देश ने दिया खास हथियार, जेलेंस्की ने बताया गेम-चेंजर

3

मुनीर के लिए बदला जाएगा पाकिस्तान का संविधान…फील्ड मार्शल करेगा PAK पर राज, तैयारी में जुटे शहबाज

4

पहले अरबपति बाप को मारी गोली…फिर खुद को भी उड़ाया, नशेड़ी बेटे ने खत्म कर दिया ‘555’ का साम्राज्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.