पहले अरबपति बाप को मारी गोली…फिर खुद को भी उड़ाया, नशेड़ी बेटे ने खत्म कर दिया ‘555’ का साम्राज्य
Mathura Murder Case: 'दिनेश-555' बीड़ी ब्रांड के मालिक सुरेश अग्रवाल की उनके बेटे से बहस हुई थी। इसी दौरान बेटे नरेश अग्रवाल ने लाइसेंसी पिस्टल से उन्हें गोली मार दी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नशेड़ी बेटे ने '555 बीड़ी' के मालिक को मारी गोली (Image- Social Media)
Uttar Pradesh Crime News: मथुरा के कारोबारी और मशहूर बीड़ी ब्रांड ‘दिनेश-555’ के मालिक सुरेश चंद्र अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हैरानी की बात यह है कि ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके बेटे नरेश अग्रवाल ने की और फिर उसने अपनी कनपटी में गोली मारकर खुद भी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, जो की लाइसेंसी हथियार था।
बेटे ने क्यों की पिता की हत्या?
पुलिस ने बताया कि 75 साल के सुरेश चंद्र अग्रवाल अपने परिवार के साथ गौरा नगर कॉलोनी में रहते थे। रात में उनका बेटे से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। परिवार के सदस्यों ने एक न्यूज चैनल को बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे बेटा नरेश घर में बैठकर शराब पी रहा था। पिता ने उसकी इसी हरकत का विरोध किया। इसके बाद बाप-बेटे के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नरेश ने अपने ही पिता पर गोली चला दी। शक है कि इसके तुरंत बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनते ही घरवाले कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि घर में बने मंदिर वाले कमरे के पास बाप और बेटा, दोनों खून से लथपथ पड़े हुए हैं। उन्हें तुरंत रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना पर जानकारी देते हुए सर्किल ऑफिसर, सदर संदीप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। साथ ही टीम ने वो लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है जिससे फायर हुआ है। सीओ ने आगे बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक बेटे ने अपने पिता को गोली मारी है। दोनों के बीच किसी निजी मामले को लेकर कहासुनी हुई थी। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जयपुर हादसे में अब तक 19 की मौत, डंपर ने सड़क पर ऐसे किया मौत का तांडव, VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह
कई राज्यों तक फैला है 555-बीड़ी का कारोबार
बता दें कि मृतक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने दशकों पहले ‘दिनेश-555’ नाम का एक बीड़ी ब्रांड शुरू किया था। इसके बाद उनके परिवार ने भी इसी बिजनेस में काम करना शुरू किया और कुछ ही सालों में ‘555’ एक मशहूर ब्रांड बन गया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि सुरेश चंद्र क्षेत्र के एक नामी बिजनेसमैन थे और उनका कारोबार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश के अलावा बंगाल तक फैला हुआ था।
