आसिम मुनीर के लिए पाकिस्तानी संविधान में संशोधन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

मुनीर के लिए बदला जाएगा पाकिस्तान का संविधान...फील्ड मार्शल करेगा PAK पर राज, तैयारी में जुटे शहबाज

Pakistan Constitution Amendment: पाकिस्तान सरकार 27वां संविधान संशोधन लाने की योजना बना रही है, ताकि फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सेवा, अधिकार और कानूनी स्थिति स्पष्ट रूप से निर्धारित हो सकें।

अक्षय साहू

Pakistan Army Chief Asim Munir Retirement: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार कथित तौर पर 27वां संविधान संशोधन पेश करने की योजना बना रही है। इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के कार्यकाल और कानूनी स्थिति में मौजूद अस्पष्टताओं को दूर करना है। मुनीर को मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों हार के बाद सांत्वना स्वरूप फील्ड मार्शल का पद दिया गया था।

असीम मुनीर आधिकारिक तौर पर 28 नवंबर 2025 को रिटायर होने वाले हैं। हालांकि, यह सवाल बना हुआ है कि क्या उनका कार्यकाल 2027 तक बढ़ाया जाएगा या उन्हें सेवा विस्तार देने के लिए कानून में बदलाव किया जाएगा। पिछले साल 2024 में, पाकिस्तान सरकार ने सेना प्रमुखों का कार्यकाल तीन साल से बढ़ाकर पांच साल करने का कानूनी सुधार किया था, लेकिन फील्ड मार्शल के पद को संविधान में स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है।

कुर्सी पर बने रहना मुनीर की मंशा

फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तान में ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक माना जाता है। संविधान में इस पद के कार्यकाल, सेवानिवृत्ति या सेवा शर्तों का कोई उल्लेख नहीं है। यही वजह है कि मुनीर का भविष्य अनिश्चित है। शहबाज शरीफ सरकार अब इस पद और उसके अधिकारों को स्पष्ट कानूनी रूप देने के लिए संवैधानिक संशोधन लाने की योजना बना रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय और रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सैन्य मुख्यालय (GHQ) ने मुनीर की निर्धारित सेवानिवृत्ति तिथि के निकट आने पर संवैधानिक शून्यता से बचने के लिए गहन विचार-विमर्श किया है। प्रस्तावित 27वां संशोधन अनुच्छेद 243 में बदलाव करेगा, जिससे फील्ड मार्शल की स्थिति, शक्तियां और सेवा शर्तें औपचारिक रूप से निर्धारित होंगी। माना जा रहा है कि संशोधन के बाद मुनीर की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

अपनी पकड़ मजबूत करने चाहते मुनीर

इस संशोधन के लागू होने के बाद असीम मुनीर को पाकिस्तान में संवैधानिक सुरक्षा और व्यापक शक्तियां मिल जाएंगी। पाकिस्तान में सेना का प्रभाव पहले से ही बेहद मजबूत है, और अब मुनीर के पास कानूनी ढांचा होने से उनकी स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी। खबरों के अनुसार, मुनीर लंबे समय तक फील्ड मार्शल की कुर्सी पर बने रहने और सेना के सुप्रीम कमांडर बनकर पाकिस्तान में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना रहे हैं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?