-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistani Army Separatist Attacks In Balochistan General Munir Said Use Full Strength
बलूचिस्तान में अलगाववादी हमलों से कांपी पाकिस्तानी सेना, जनरल मुनीर बोले- पूरी ताकत झोंक देंगे
- Written By: सौरभ शर्मा
पाकिस्तानी सेना के जनरल का यह बयान उस समय आया है जब बलूचिस्तान और केपी में सेना पर हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में 42 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर
क्वेटा: बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हो रहे चरमपंथी हमलों से पाकिस्तानी सेना की हालत बद से बदतर हो गई है। इसी बीच रावलपिंडी में हुई कोर कमांडर्स की बैठक में आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने हालात से निपटने के लिए ‘पूरी ताकत’ से जवाब देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि किसी को भी बलूचिस्तान में अशांति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी और विदेशी ताकतों के समर्थन से चल रहे प्रॉक्सी ऑपरेशनों को पूरी तरह कुचल दिया जाएगा। इस बैठक में कश्मीर को लेकर भी पाकिस्तान का पुराना राग दोहराया गया।
पाकिस्तानी सेना के जनरल मुनीर का यह बयान उस समय आया है जब बलूचिस्तान और केपी में सेना पर हमलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जनवरी 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में 42 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें सबसे ज्यादा हमले खैबर पख्तूनख्वा और फिर बलूचिस्तान में हुए हैं।
विद्रोही गुटों का अब सीधे सेना पर निशान
पाकिस्तानी थिंक टैंक के अनुसार, हथियारबंद विद्रोही गुटों के हमले अब सीधे सेना को निशाना बना रहे हैं, जिससे सुरक्षा तंत्र में भारी चिंता है। इस बैठक में जनरल मुनीर ने साफ कहा कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को पाकिस्तान में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विदेशी ताकतों पर भी हमलों को हवा देने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि पाकिस्तान की एकता को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान ने CJP Protest को बताया भारत का आंतरिक मामला, टिप्पणी करने से किया इनकार
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
पाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
कश्मीर पर बयानबाजी, घुसपैठ पर चुप्पी
कश्मीर के मुद्दे पर भी बैठक में बयानबाजी हुई। जनरल मुनीर ने नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी का दोष भारत पर डालते हुए पाकिस्तान के कश्मीर पर पुराने रुख को दोहराया। हालांकि, इस दौरान भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशों और उनमें मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों पर चुप्पी साध ली गई। बता दें कि पाकिस्तानी आर्मी के चीफ ने देश में बढ़ती हिंसा को लेकर घरेलू व विदेशी ताकतों के बीच गठजोड़ को इसीक वजह बताया। वहीं इसी दौरान जनरल मुनीर पाकिस्तान का पुराना कश्मीर वाला रोना रोने से नहीं चुके।
विदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
जनरल मुनीर के इस आक्रामक रुख से साफ है कि पाकिस्तानी सेना आंतरिक अस्थिरता से जूझ रही है और लगातार कमजोर होती पकड़ को बलपूर्वक बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
Pakistani army separatist attacks in balochistan general munir said use full strength
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PM‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Jul 24, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














