अकोला मनपा की समीक्षा बैठक: सभापति विजय अग्रवाल के सख्त निर्देश, पानीपट्टी वसूली और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

Akola News: स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल ने अकोला मनपा की समीक्षा बैठक में जलापूर्ति, स्वच्छता और राजस्व वसूली को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
Standing Committee Chairman Vijay Agrawal chaired a review meeting of Akola Municipal Corp, directing officials to improve water supply, increase tax recovery, and resolve public complaints fast.
अकोला मनपा की समीक्षा बैठक विजय अग्रवाल (सौजन्य- नवभारत)
Published on
Updated on

Akola Municipal Corporation: अकोला के समीक्षा बैठक में स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को बेहतर सेवाएँ देने के लिए प्रशासन को अधिक जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करना होगा। यह बैठक अकोला शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित हुई।

2 मार्च 2026 की शाम को अकोला महानगर पालिका की स्थायी समिति सभागृह में नवनिर्वाचित स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महापौर शारदा खेडकर, मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने, उपमहापौर अमोल गोगे, सभागृह नेता पवन महल्ले, नगरसेवक सिद्धार्थ उपरवट, हर्षद भांबेरे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। बैठक में विजय अग्रवाल ने अपने मनोगत में कहा कि शासन और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर शहर को विकास की दिशा में आगे ले जाना आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अकोला शहर के नागरिकों को महानगरपालिका द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएँ सर्वोत्तम और निरंतर उपलब्ध कराना ही प्राथमिक लक्ष्य है। इसके लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने मनपा की आर्थिक स्थिति सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि आय के स्रोतों से वसूली बढ़ाना, खचों में कटौती करना और नए आय स्रोत विकसित करना आवश्यक है। इसके बाद

सभापति ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने, दैनंदिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, बंद पड़े हैंडपंप और सबमर्सिबल पंपों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। जिन नलधारकों के मीटर खराब हैं, उन्हें नोटिस देकर बदलने की कार्रवाई करने को कहा। गंदे पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में लिकेज दुरुस्त करने और आवश्यकता पड़ने पर पानी की टंकियों की सफाई करने पर बल दिया।

शिकायतों को त्वरित निपटारा करें जन्म प्रमाणपत्र की प्रक्रिया दो दिनों में पूर्ण करने, कॉम्पेक्टर वाहन चलाने वाले चालकों को प्रशिक्षण देने, जेसीबी चालकों की समयपालन सुनिश्चित करने और कचरा उठाने वाले ट्रैक्टरों की मरम्मत करने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा, सड़क पर मवेशी बांधने वाले मालिकों पर कार्रवाई करने, अनधिकृत निर्माण कार्य रोकने के लिए अभियंताओं की संख्या बढ़ाने और नागरिकों की ऑनलाइन शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अकोला मनपा अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोने, मुख्य लेखा परीक्षक जगदीश मानमोठे, उपायुक्त विजय पारतवार, दिलीप जाधव, कार्यकारी अभियंता अजय गुजर, सचिव अमोल डोईफोडे, सहायक आयुक्त विठ्ठल देवकते, देविदास निकालजे, राजेश सरप, गजानन घोंगे सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

पानीपट्टी वसूली की संयुक्त मुहिम चलाने के निर्देश

उन्होंने अवैध नल कनेक्शन (अनधिकृत कनेक्शन) तोड़ने की कार्रवाई में सहायक आयुक्तों को सहयोग करने और पानीपट्टी वसूली की संयुक्त मुहिम चलाने का निर्देश दिया। मोर्णा नदी के सौंदर्याकरण का प्रस्ताव हल करने, स्लम क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने, अतिक्रमण हटाने और शहर में पार्किंग स्थलों की पहचान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए स्प्रे की व्यवस्था करने, मोर्णा नदी से जलकुंभी हटाने, नए खंभों पर पथदीप (स्ट्रीट लाइट) लगाने और दिन में जलती रहने वाली लाइटों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

विभाग/क्षेत्र मुख्य निर्देश
जलापूर्ति (Water Supply) अवैध कनेक्शन काटना, पानी की बर्बादी रोकना, खराब मीटर बदलना और टंकियों की सफाई।
राजस्व (Revenue) पानीपट्टी वसूली की संयुक्त मुहिम चलाना और आय के नए स्रोत विकसित करना।
प्रशासनिक सेवा जन्म प्रमाण पत्र प्रक्रिया 2 दिन में पूर्ण करना और ऑनलाइन शिकायतों का त्वरित निपटारा।
शहर स्वच्छता मोर्णा नदी से जलकुंभी हटाना, कचरा वाहनों की मरम्मत और चालकों का प्रशिक्षण।
बुनियादी ढांचा मोर्णा सौंदर्याकरण प्रस्ताव, नए स्ट्रीट लाइट लगाना और अनधिकृत निर्माण पर रोक।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com