-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistani Army Chief General Asim Munir Vows To Eliminate Terrorist Organization Ttp
पाकिस्तान में 444 आतंकी हमले, मारे गए 685 सुरक्षाकर्मी; आर्मी चीफ मुनीर ने आतंवादी संगठन TTP के खात्मे की खाई कसम
- Written By: साक्षी सिंह
Pakistan: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी को खुली धमकी है। मुनीर ने कहा कि देश की शांति भंग करने के किसी भी प्रयास को भारी ताकत के साथ कुचला जाएगा।

पाकिस्तान आतंकवादी हमले
पेशावर: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी को खुली धमकी है। मुनीर ने कहा कि देश की शांति भंग करने के किसी भी प्रयास को भारी ताकत के साथ कुचला जाएगा। जनरल मुनीर ने पेशावर टीटीपी के हमलों में पाकिस्तानी सेना के कई जवान मारे गए हैं। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा इलाके में टीटीपी ने अपनी ताकत तेजी से बढ़ाई है।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सोमवार को पेशावर का दौरा किया। जहां उन्होंने खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर समेत कई दलों के राजनीतिक नेताओं से मुलाकात और क्षेत्र में बढ़त चरमपंथी हमलों को लेकर चर्चा की।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
Taliban Strike: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा पलटवार, ISIS के ठिकानों पर की भयंकर बमबारी
मुनीर बोले- पीछे नहीं हटेंगे
मुनीर ने कहा कि दुश्मन भले ही कलह और भय फैलाने की कोशिश करें। लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। दुश्मन से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हें भारी नुकसान उठाना जारी रहेगा और नुकसान पहुंचाने की उनकी क्षमता खत्म हो जाएगी। इस दौरान उन्हें आतंकवादी समूह फितना अल-ख्वारिज के खिलाफ जारी अभियान के बारे में जानकारी दी है।
फितना अल-ख्वारिज के नाम से भी जाना जाता है टीटीपी
पाकिस्तान सरकार और सेना टीटीपी को फितना अल-ख्वारिज के नाम से संबोधित करती है। सैन्य ब्रीफिंग के दौरान खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर, पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल थे।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर
साल 2024 पाकिस्तान के लिए सबसे बुरा
साल 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान के अंदर चरमपंथी हमलों की बाढ़ आ गई है। खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के सीमावर्ती प्रांतों में आतंकवादी हमलों में पाकिस्तानी सेना को अपने जवानों की जान गंवानी पड़ी है। पाकिस्तान की सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य सुरक्षा बलों के लिए एक दशक में सबसे घातक साबित हुआ है।
पाकिस्तान में 444 आतंकी हमले
साल 2024 में पाकिस्तान में 444 आतंकी हमले हुए। जिसमें 685 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई। देश में चरमपंथी हिंसा में कुल 2546 मौतें और 2267 घायल हुए। जिसमें नागरिक, सुरक्षाकर्मी और अपराधी शामिल हैं। 1616 मौतों के साथ खैबर पख्तूनख्वा मानवीय नुकसान में सबसे ऊपर था। उसके बाद बलूचिस्तान में 782 मौतें हुईं।
Pakistani army chief general asim munir vows to eliminate terrorist organization ttp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













