-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Train Hijack Live Updates Balochistan Militant Attack Jaffar Express Bla Rescue Operation Liveblog In Hindi
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, ऑपरेशन में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 20 जवान
- Written By: मनोज आर्या
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को अगवा कर लिया। इसमें 450 से अधिक यात्री मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। इस घटना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें लाइव ब्लॉग के साथ...

(कॉन्सेप्ट फोटो)
Pakistan Train Hijack Updates: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को अगवा कर लिया। इसमें 450 से अधिक यात्री मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के बोलन में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने, 450 से अधिक लोगों को बंधक बनाने और 6 सैन्य कर्मियों की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। BLA ने चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान चलाए जाने पर सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधक बल (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक्टिव-ड्यूटी कर्मी शामिल हैं। ये सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे। इस घटना से जुड़ी पल-पल के अपड़ेट के लिए आप बने रहें NavbharatLive.com के इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
जब सीजफायर के लिए तड़प रहा था पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कैसे साधा निशाना; जानिए इनसाइड स्टोरी
शांति के नाम पर ISI की खौफनाक चाल! PoK की पीस कमेटी में शामिल हुआ जैश कमांडर
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
11 Mar 2025 07:59 PM (IST)
11 Mar 2025 07:59 PM (IST)टूटने की कगार पर पाकिस्तान- जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी
बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और सरकार ने बलूचिस्तान पर नियंत्रण खो दिया है। एसपी वैद ने पाकिस्तान के मौलाना फजलुर रहमान के बयान का हवाला देते हुए कहा कि बलूचिस्तान के 6-7 जिले पूरी तरह से आतंकियों के कब्जे में हैं, जहां पाकिस्तानी सेना या सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। ऐसे में यह सब होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। पाकिस्तान टूटने की कगार पर है।
11 Mar 2025 07:19 PM (IST)
11 Mar 2025 07:19 PM (IST)पाकिस्तानी सेना के 20 जवान मारे गए
BLA ने दावा किया कि 182 लोगों को पिछले 6 घंटे से बंधक बनाकर रखा गया है। ऑपरेशन में अब तक पाकिस्तानी सेना के 20 जवान मारे गए हैं।
11 Mar 2025 07:00 PM (IST)
11 Mar 2025 07:00 PM (IST)पाक सेना ने तैनात किए हवाई जहाज
BLA के खिलाफ पाक सेना ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। सेना ने हवाई जहाज तैनात कर दिए है।
11 Mar 2025 06:33 PM (IST)
11 Mar 2025 06:33 PM (IST)पाकिस्तानी सैनिकों को हटना पड़ा पीछे
बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की कोशिश की है, लेकिन BLA लड़ाके लगातार फायरिंग कर रहे हैं। भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।
11 Mar 2025 06:31 PM (IST)
11 Mar 2025 06:31 PM (IST)पाकिस्तान के 11 सैनिक मारे गए
BLA ने दावा किया है कि जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने के बाद 182 लोगों को बंधक बनाया गया है। अब तक पाकिस्तानी सेना के 11 जवान मारे गए हैं। इतना ही नहीं बीएलए के लड़ाकों ने एक ड्रोन को भी मार गिराया है। अब तक पूरी तरह से ट्रेन पर बीएलए का कब्जा है।
11 Mar 2025 06:29 PM (IST)
11 Mar 2025 06:29 PM (IST)182 लोगों को बंधक बनाने का दावा
BLA ने दावा किया है कि महिलाओं, बच्चों और बलोच नागरिकों को आजाद कर दिया गया है। जबकि पाकिस्तानी सेना, पुलिस, ISI और ATF के जवानों समेत 182 लोगों को अभी भी बंधक बनाए रखा गया है।
11 Mar 2025 06:27 PM (IST)
11 Mar 2025 06:27 PM (IST)हवाई बमबारी नहीं रोकने पर बंधकों को मारने की धमकी
बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि अगर हवाई बमबारी को तुरंत नहीं रोका गया, तो पाकिस्तान द्वारा सैन्य बचाव अभियान शुरू करने की कोशिश करने पर सभी 100 से अधिक बंधकों को मार दिया जाएगा।
11 Mar 2025 06:26 PM (IST)
11 Mar 2025 06:26 PM (IST)पाक आर्मी का ऑपरेशन नाकाम, BLA ने किया काउंटर अटैक
बलूच लिबरेशन आर्मी के द्वारा जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किए जाने के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षाबलों को ऑपरेशन का आदेश दिया था, लेकिन BLA ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर काउंटर अटैक कर उन्हें खदेड़ दिया। असफल प्रयास के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल बैकफुट पर आ गए हैं।
11 Mar 2025 06:19 PM (IST)
11 Mar 2025 06:19 PM (IST)BLA के प्रवक्ता ने जारी किया बयान
बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जेयंद बलूच ने कहा कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने मश्कफ, धादर, बोलन में एक सुनियोजित ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जहां हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। सैनिकों ने तुरंत ट्रेन पर कब्जा कर लिया और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया।
Pakistan train hijack live updates balochistan militant attack jaffar express bla rescue operation liveblog in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














