‘फेल माल’ से तंग हुआ पाकिस्तान, चीन की जगह अब इस देश से करेगा हथियारों की डील; लीक हुई मुनीर की बड़ी प्लानिंग
चीनी हथियारों की विफलता के बाद अब पाकिस्तानी सेना ने अपने दूसरे सहयोगी देश तुर्किए की ओर रुख किया है। वह अपने वायु रक्षा तंत्र को उन्नत बनाने के लिए तुर्किए से रडार सिस्टम खरीदने की तैयारी कर रहा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन की जगह अब तुर्किए से हथियारों की डील करेगा पाक, (डिजाइन फोटो)
इस्लामाबाद: भारतीय सेना की जबरदस्त कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की मिसाइलों ने पाकिस्तानी सीमा के अंदर घुसकर भारी तबाही मचाई, जिसे पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा। पाकिस्तानी फौज को इस बात की भी कसक है कि उनके चीनी हथियार, भारत के मेक इन इंडिया हथियारों के आगे टिक नहीं पाए और बेबस साबित हुए। इस करारी शिकस्त के चलते पाकिस्तान को भारत के सामने घुटने टेकने पड़े।
चीनी हथियारों से मिली नाकामी के बाद अब पाकिस्तानी सेना ने अपने दूसरे सहयोगी तुर्किए की ओर रुख किया है। वह अपने एयर डिफेंस सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए तुर्किए से ऐसा रडार सिस्टम खरीदने की योजना बना रहा है, जो दूर से ही खतरे को भांपने में सक्षम हो।
टर्किश डिफेंस कंपनी से पाक ने किया संपर्क
पाकिस्तान जल्द ही टर्किश डिफेंस कंपनी Aselsan से अत्याधुनिक ALP-300G रडार सिस्टम खरीद सकता है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पाक वायुसेना ने इस हाईटेक रडार सिस्टम को हासिल करने के लिए Aselsan से संपर्क किया है। इस रडार की खास बात यह है कि इसे तैनात करने में महज 30 मिनट का समय लगता है, जिससे यह बेहद कुशल और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाला सिस्टम बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
शेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
ALP-300G एक लंबी दूरी का रडार सिस्टम है, जिसे हवाई सुरक्षा और पूर्व चेतावनी उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। यह रडार अत्याधुनिक AESA तकनीक और डिजिटल बीमफॉर्मिंग से लैस है, जिससे यह न केवल स्टील्थ एयरक्राफ्ट और ड्रोन को, बल्कि बैलिस्टिक मिसाइलों और एंटी-रेडिएशन मिसाइलों को भी प्रभावी रूप से पहचान कर ट्रैक कर सकता है।
क्या है ALP-300G की विशेषताएं
एसेलसन की वेबसाइट के अनुसार, ALP-300G लंबी दूरी से बैलिस्टिक मिसाइलों, एंटी-रेडिएशन मिसाइलों और स्टील्थ या कम रडार क्रॉस सेक्शन (RCS) वाले लक्ष्यों का पता लगाने और ट्रैक करने में सक्षम है। इसकी मल्टी-चैनल बीम तकनीक कई बीमों को एक साथ संचालित करने की सुविधा देती है, जिससे यह एक साथ कई कार्य और मिशन पूरा कर सकता है।
इस रडार को 10 टन वजन वाले पहिएदार वाहनों पर आसानी से ले जाया जा सकता है और इसे केवल 30 मिनट में तैनात किया जा सकता है। यह नाटो के एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (ACCS) के साथ भी पूरी तरह से जुड़ सकता है। ALP-300G खराब मौसम में भी प्रभावी काम करता है और बेहतर ट्रैकिंग के लिए मौसम की जानकारी का विश्लेषण भी करता है।
