-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Saudi Arabia Defence Pact Expansion Khawaja Asif On Islamic Nato
‘मुस्लिम देशों का एक होना जरूरी वरना…’,सऊदी का साथ पाकर उछलने लगा पाक, Islamic NATO पर ख्वाजा आसिफ का बयान
- Written By: अक्षय साहू
Islamic NATO: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मुस्लिम देशों से नाटो जैसे सामूहिक सुरक्षा ढांचे की अपील की, इजरायल को खतरा बताते हुए इस्लामिक नाटो पर जोर दिया।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khawaja Asif on Islamic NATO: पाकिस्तान ने एक बार फिर मुस्लिम देशों के बीच नाटो जैसा सैन्य गठबंधन बनाने के संकेत दिए हैं। यह विचार विशेष रूप से पाकिस्तान और सऊदी अरब के पिछले साल हुए रक्षा समझौते के बाद जोर पकड़ रहा है। इस समझौते को लेकर माना जा रहा है कि जल्द ही तुर्की और अन्य देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में कहा कि मुस्लिम बहुल देशों को मिलकर एक बड़ा सामूहिक सुरक्षा ढांचा बनाना चाहिए। उन्होंने खासतौर पर इजरायल को मुस्लिम देशों के लिए खतरे के रूप में बताते हुए इस्लामिक नाटो की आवश्यकता पर जोर दिया।
क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान-सऊदी अरब रक्षा समझौते का विस्तार संभव है और इसमें अन्य देशों को शामिल करने का रास्ता खुला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी नए देश की एंट्री पर निर्णय पाकिस्तान और सऊदी अरब दोनों को मिलकर करना होगा। अगर दोनों देश तैयार होंगे, तो तुर्की या अन्य देश इस रक्षा समझौते का हिस्सा बन सकते हैं। उनका मानना है कि मुस्लिम देशों को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक सामूहिक रक्षा ढांचे की दिशा में काम करना चाहिए। इससे देशों को एक-एक करके कमजोर या असुरक्षित होने से रोका जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
इससे पहले पाकिस्तान के एक अन्य मंत्री रजा हयात हिराज ने भी इस्लामिक नाटो जैसे गठबंधन की संभावना पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के रक्षा समझौते में तुर्की के शामिल होने की संभावना लगभग तय हो गई है। तीनों देशों ने लगभग एक साल की बातचीत के बाद डील का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।
क्या है इस्लामिक नाटो?
बीते साल पाकिस्तान और सऊदी अरब ने स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (SMDA) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते में नाटो जैसी व्यवस्था शामिल है, जिसके तहत एक देश पर हमला होने पर इसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। अब चर्चा है कि तुर्की भी इस समझौते में शामिल हो सकता है। अगर तुर्की शामिल हो जाता है, तो तीनों देश नाटो के आर्टिकल-5 जैसी सामूहिक रक्षा क्लॉज से बंध जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जंग का मैदान बना ग्रीनलैंड! ट्रंप के सामने झुकने की मूड में नहीं डेनमार्क, आर्मी चीफ के साथ उतार दी फौज
विश्लेषकों का मानना है कि अगर पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की एक सैन्य और आर्थिक गठबंधन बनाते हैं, तो यह क्षेत्र में मजबूत ताकत के रूप में उभरेगा। इस्लामिक नाटो की संभावना ने इसलिए वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है।
Frequently Asked Questions
-
Que: इस्लामिक नाटो क्या है?
Ans: इस्लामिक नाटो मुस्लिम देशों के बीच प्रस्तावित सामूहिक रक्षा गठबंधन है, जिसमें एक देश पर हमले को सभी देशों पर हमला माना जाएगा।
-
Que: इस्लामिक नाटो में कौन-कौन से देश शामिल हो सकते हैं?
Ans: फिलहाल पाकिस्तान और सऊदी अरब केंद्र में हैं। तुर्की के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अन्य मुस्लिम देश बाद में जुड़ सकते हैं।
-
Que: इस गठबंधन की जरूरत क्यों बताई जा रही है?
Ans: पाकिस्तान का कहना है कि इससे मुस्लिम देशों की सामूहिक सुरक्षा मजबूत होगी और बाहरी खतरों के खिलाफ साझा रणनीति बनाई जा सकेगी।
Pakistan saudi arabia defence pact expansion khawaja asif on islamic nato
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













