Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pakistan News: बम धमाके से फिर दहला पाकिस्तान, बाइक में IED लगाकर किया विस्फोट; हादसे में 5 की मौत

बलूचिस्तान के अशांत क्षेत्र में एक बार फिर जोरदार बम धमाका हुआ जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका एक मोटरसाइकिल में छिपाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से हुआ।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 06, 2025 | 06:59 AM

बाइक में IED लगाकर किया विस्फोट, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बलूचिस्तान के अशांत क्षेत्र में एक बार फिर जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट खुजदार के नाल बाजार इलाके में हुआ, जहां बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगा कर धमाका किया गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी रफीक ससोली ने जानकारी दी कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले की बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने कड़ी निंदा की और इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताया।

नहीं थम रहे पाक में हमले

आपको बता दें  कि पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय रोज कोई न कोई हमले झेल रहा है। इसी बीच बुधवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार इलाके के नाल बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका एक मोटरसाइकिल में छिपाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से हुआ। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

नाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ बहावल खान पिंड्रानी ने मीडिया से बात करते हुए पुष्टि की कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है और घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद जहरी के अनुसार, विस्फोट में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने विस्फोट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। बुगती ने आश्वासन दिया कि आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा किया जाएगा और शांति विरोधी तत्व अपने मंसूबों में नाकाम रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा। गौरतलब है कि बलूचिस्तान पिछले 20 से अधिक वर्षों से हिंसा का शिकार रहा है। हाल ही में, 26 जनवरी को खुजदार से रावलपिंडी जा रही एक यात्री बस के पास हुए कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए थे।

Pakistan rocked again by a bomb blast 5 killed in ied explosion in a bike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2025 | 06:59 AM

Topics:  

  • Balochistan
  • Bomb Blast In Pakistan
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पहले दिखे साथ…अब व्हाइट हाउस से आया मस्क को बुलावा, ट्रंप ने Doge को लेकर किया बड़ा ऐलान

2

इस रिपोर्ट से उड़ेंगे ट्रंप के होश! एक्सपर्ट बोले- H-1B फीस के चलते US में होंगी खत्म लाखों नौकरियां

3

‘कानून नहीं…हथियार तय करते हैं’, UNGA में छलका जेलेंस्की का दर्द, गाजा का नाम लेकर साधा निशाना

4

यूक्रेन युद्ध पर सामने आई ट्रंप की झुंझलाहट, मैक्रों से बोले- पुतिन से दोस्ती का कोई मतलब नहीं…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.