-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Request Trump To Intervene Taliban War Peace Appeal
फिर डैडी ट्रंप के पहुंचे शहबाज शरीफ, तालिबान की शिकायत, युद्ध रूकवाने की अपील
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan Appeals Trump to Stop War: अफगान संघर्ष में पाकिस्तान ने ट्रंप से मध्यस्थता की अपील की है। ख्वाजा आसिफ ने शांति प्रयासों की सराहना की, ट्रंप ने भी युद्ध रोकने में दिलचस्पी दिखाई है।

डोनाल्ड ट्रंप, शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan News: अफगानिस्तान के साथ जारी संघर्ष में पाकिस्तान की हालत खराब है। इसी बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्ध रुकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद की गुहार लगाई है। ट्रंप दुनिया में कई जंगें रुकवाने का दावा कर चुके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव को कम करवा सकते हैं या नहीं?
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ट्रंप से तालिबान के साथ संघर्ष में मदद और मध्यस्थता करने की अपील की है। हालांकि इससे पहले मिस्र में आयोजित गाजा शांति सम्मेलन के दौरान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करवाने का प्रस्ताव रखा था। ट्रंप ने कहा था कि वे युद्ध रुकवाने में माहिर हैं और उन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान का युद्ध रुकवाकर खुशी होगी।
ट्रंप की तारीफों के पुल
ख्वाजा आसिफ ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि जहाँ पहले अमेरिका जंगों को बढ़ावा देता था, ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने शांति की कोशिशें की हैं। अगर ट्रंप पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच शांति लाना चाहें तो पाकिस्तान उन्हें खुशी से स्वीकार करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
पिछले हफ्ते ट्रंप ने भी इशारा किया था कि वे इस मामले में दखल दे सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध चल रहा है। जब मैं अमेरिका वापस लौटूंगा, तो एक और जंग रुकवाऊंगा क्योंकि मुझे यह काम आता है।”
भारत का युद्ध लड़ रहा तालिबान
इस बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह भारत की मदद से प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि तालिबान सरकार पर भारत का असर है और फिलहाल काबुल भारत के लिए लड़ रहा है। तालिबान के विदेश मंत्री हाल ही में भारत से लौटे हैं, इसलिए अब सबकी नजर इस पर है कि उनका अगला कदम क्या होगा।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान की सड़को पर दौड़े पाकिस्तानी टैंक…तालिबान ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब होगा महासंग्राम
हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि पाकिस्तान की मदद के पीछे ट्रंप की अपनी कोई छिपी हुई योजना हो सकती है। इसका संबंध बगराम एयरबेस से हो सकता है, जिसपर ट्रंप फिर से कब्जा करना चाहते हैं। क्योंकि यह काबुल के पास है और वहाँ से चीन के परमाणु ठिकाने सिर्फ एक घंटे की दूरी पर हैं। लेकिन तालिबान सरकार लगातार इससे इनकार कर रही है।
Pakistan request trump to intervene taliban war peace appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













