पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने की हाई कोर्ट के लिए 4 जजों की नियुक्ति, जल्द लेंगे शपथ
Pakistan News: आयोग ने न्यायमूर्ति रोजी खान बराच को बलूचिस्तान, सैयद मुहम्मद अतीक शाह को पेशावर और जुनैद गफ्फार को सिंध उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की भी सिफारिश की।
- Written By: मनोज आर्या
Pakistan News: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है, जिसमें न्यायमूर्ति सरफराज डोगर को उनकी नियुक्ति पर विवाद के बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को ये नियुक्तियां की गईं। पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालयन ने न्यायमूर्ति डोगर सहित तीन न्यायाधीशों के इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में तबादले के मुद्दे पर याचिकाओं पर फैसला दिया था।
बीते साल एक बेहद विवादास्पद कदम उठाते हुए सरकार ने न्यायमूर्ति डोगर, न्यायमूर्ति मुहम्मद आसिफ और न्यायमूर्ति खादिम हुसैन सूमरो का लाहौर उच्च न्यायालय, बलूचिस्तान उच्च न्यायालय और सिंध उच्च न्यायालय से इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया था। बाद में न्यायमूर्ति डोगर को मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। उनके सहकर्मियों ने यह कहते हुए उनकी पदोन्नति का विरोध किया कि उनका तबादला कानून के खिलाफ है।
फैसले को दी गई थी चुनौती
इसके बाद फरवरी में इस्लामाबाद हाई कोर्ट के पांच न्यायाधीशों ने तीनों न्यायाधीशों का उनकी अदालत में तबादला करने को चुनौती दी थी और कहा था कि इससे अदालत में वरिष्ठता के सिद्धांत से समझौता हुआ है। उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय समिति ने 19 जून को 3-2 के बहुमत से याचिकाओं को खारिज करते हुए फैसला सुनाया कि न्यायाधीशों का तबादला संविधान के अनुसार किया गया था, लेकिन उसने वरिष्ठता के मुद्दे को कानून के अनुसार तय करने के लिए देश के राष्ट्रपति को भेज दिया। जरदारी ने फैसला किया कि न्यायमूर्ति डोगर सबसे वरिष्ठ हैं, उसके बाद अन्य का स्थान आता है। बाद में मुख्य न्यायाधीशों को नामित करने वाले पाकिस्तान न्यायिक आयोग (जेसीपी) ने पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति डोगर के नाम की इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में सिफारिश की।
सम्बंधित ख़बरें
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
आज की ताजा खबर 21 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
ऑन-कैमरा अश्लील कमेंट्स फिर ब्रेकअप, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के ‘अनमैरिड’ रहने के पीछे की पूरी कहानी!
बांग्लादेश में जनता का बदल रहा मूड, चुनावी रण में फंसे Nobel विजेता यूनुस
इस सप्ताह होगी शपथ ग्रहण
आयोग ने न्यायमूर्ति रोजी खान बराच को बलूचिस्तान उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति सैयद मुहम्मद अतीक शाह को पेशावर उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति जुनैद गफ्फार को सिंध उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की भी सिफारिश की। सिफारिश के बाद, राष्ट्रपति जरदारी ने सोमवार को औपचारिक रूप से चारों को संबंधित उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया। मुख्य न्यायाधीश इस सप्ताह शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
