बारिश-बाढ़ से पाकिस्तान में हड़कंप, अब तक 266 की मौत, 600 से ज्यादा घायल, अलर्ट

Pakistan News: पाकिस्तान में मानसूनी बारिश से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है। NDMA के अनुसार 1,250 से अधिक घर और सैकड़ों पशु भी प्रभावित हुए हैं।
बारिश-बाढ़ से पाकिस्तान में हड़कंप, अब तक 266 की मौत, 600 से ज्यादा घायल, अलर्ट
पाकिस्तान में बाढ़ से मारने वालों की संख्या 266 हुई (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Floods in Pakistan: पाकिस्तान में मानसूनी बारिश के बाद आए बाढ़ का कहर जारी है। अब तक 26 अगल-अलग घटनाओं ने 226 लोगों की मौत हो चुकी। इसमें 126 बच्चे भी शामिल है। वहीं, 628 लोग घायल है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने ताजा बयान में कहा कि, पिछले 24 घंटे में बारिस से जुड़ी हुई घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 अन्य घायल हो गए हैं।

NDMA ने बताया कि पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां 144 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा में 63, सिंध में 25, बलूचिस्तान में 16 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 10 और इस्लामाबाद में आठ लोगों की मौत हुई है।

बारिश-बाढ़ से 246 घर क्षतिग्रस्त

NDMA ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि, भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने बुनियादी ढांचे और संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 246 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 38 पशुओं की मौत हुई है। मानसून की शुरुआत से अब तक 1,250 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 366 पशु मारे जा चुके हैं। पंजाब के गवर्नर सरदार सलीम हैदर ने हाल ही में पिंडी भट्टियां के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का जायजा लेते हुए व्यापक तबाही की जानकारी दी।

तरबेला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण सिंधु नदी में उफान आ गया है, जिससे अटक के चच्छ इलाके में बाढ़ की गंभीर स्थिति बन गई है। चिनिओट में चिनाब नदी में निचले स्तर की बाढ़ की खबर है। हरिपुर की खानपुर तहसील में भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि हाली बाग कलाली क्षेत्र में एक प्रमुख सड़क भारी भूस्खलन के कारण दो दिनों तक बंद रही, जिससे राहत कार्यों में बाधा आई।

राहत-बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि, स्वात और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में तेज बारिश के चलते आई अचानक बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। तत्ता पानी के पास एक बड़े भूस्खलन की भी सूचना है। NDMA ने बताया कि वह स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रांतीय अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों का समन्वय कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com