Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जनगणना ने खोली पोल! हर तीसरा पाकिस्तानी युवा बेरोजगार, सिस्टम की नाकामी ने देश को बना दिया ‘टाइम बम’

Pakistan Unemployment Rate: पाकिस्तान की पहली डिजिटल जनगणना ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। देश में बेरोजगारी दर 8% पहुंच चुकी है और लाखों युवा रोजगार, शिक्षा और प्रशिक्षण से वंचित हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 05, 2025 | 04:39 PM

हर तीसरा पाकिस्तानी युवा बेरोजगार, सांकेतिक एआई फोटो

Follow Us
Follow Us:

Pakistan News In Hindi: पाकिस्तान में पहली बार कराई गई डिजिटल जनगणना ने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार स्थिति की सच्चाई सामने रख दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत के करीब पहुंच चुकी है, जिससे लाखों युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है।

पाकिस्तान ऑब्जर्वर की एक विस्तृत रिपोर्ट बताती है कि देश की 24.15 करोड़ की आबादी में से लगभग 1.87 करोड़ युवा नौकरी से वंचित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़ा सिर्फ आधिकारिक बेरोजगारी को दर्शाता है जबकि असल संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है, क्योंकि कई युवा “नीट” (NEET) वर्ग में आते हैं, यानी जो न शिक्षा, न रोजगार और न प्रशिक्षण से जुड़े हैं।

हर तीन में से एक युवा बेरोजगार

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 15 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के हर तीन में से एक युवा बेरोजगार है। वहीं, काम करने की उम्र वाली आबादी लगभग 17.17 करोड़ लोग में से करीब 11 फीसदी के पास कोई रोजगार नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

इस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!

ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक

Typhoon Dolphin आने से पहले चीन में हड़कंप! बंद हुए बंदरगाह, थमीं समुद्री सेवाएं

Islamic NATO में आया नया मोड़! तुर्की ने सऊदी को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में हलचल

“नीट” श्रेणी में शामिल वे लोग हैं जिन्होंने नौकरी की तलाश छोड़ दी है या असंगठित कार्यों में लगे हैं जहां न नियमित वेतन है न स्थायित्व। इस स्थिति ने पाकिस्तान की महिला श्रम भागीदारी दर को भी प्रभावित किया है, जो पहले से ही बेहद कम है। आधी आबादी की यह निष्क्रियता देश की आर्थिक प्रगति के लिए बड़ी बाधा बन चुकी है।

शिक्षा व्यवस्था अब भी पुराने ढर्रे पर

रिपोर्ट स्पष्ट संकेत देती है कि पाकिस्तान का लेबर मार्केट और शिक्षा प्रणाली एक-दूसरे के अनुरूप नहीं हैं। कौशल और नौकरियों की मांग में भारी असंतुलन पैदा हो गया है, जिसके चलते संरचनात्मक बेरोजगारी (Structural Unemployment) तेजी से बढ़ रही है।

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था अब भी पुराने ढर्रे पर चल रही है। व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों की कमी, तकनीकी शिक्षा की अनदेखी, और सरकारी नौकरियों पर अत्यधिक निर्भरता ने युवाओं को सीमित विकल्पों में फंसा दिया है। परिणामस्वरूप, लाखों पढ़े-लिखे युवा आज बेरोजगार हैं।

यह भी पढ़ें:- 6 महीने बाद फिर जागी पाकिस्तान की ‘आतंकी फैक्ट्री’, जैश के मरकज को दोबारा खड़ा करेगा PAK

2025 की रिपोर्ट के अनुसार, देश का कुल श्रमबल 8 करोड़ 51 लाख 80 हजार है, जिसमें से 68 लाख 10 हजार लोग बेरोजगार हैं। रोजगार दर 52.2 प्रतिशत पर सिमट गई है, यानी आधे से ज्यादा लोग या तो बेरोजगार हैं या अपनी योग्यता से कमतर नौकरियों में काम कर रहे हैं।

Pakistan me berozgari charam par digital census ne kholi pardafash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 04:39 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.