Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

24 घंटे की मोहलत! पाकिस्तान ने भारत को लेकर उठाया बड़ा कदम, जारी किया नया फरमान

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को 'अवांछनीय व्यक्ति' घोषित करके 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 22, 2025 | 10:31 AM

पाकिस्तान ने भारत को लेकर उठाया बड़ा कदम, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान शहबाज शरीफ की सरकार ने भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित करने की गुरूवार को घोषणा की। इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को जासूसी में संलिप्तता के आरोप में बुधवार को निष्कासित कर दिया था। भारत में पिछले एक सप्ताह में निष्कासन का यह दूसरा मामला सामने आया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटकर गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर “अवांछित व्यक्ति” घोषित किया गया है और उसे 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले, 13 मई को भारत ने एक पाकिस्तानी अधिकारी को जासूसी में कथित संलिप्तता के चलते देश से निकाला था। इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित कर दिया।

24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का आदेश

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने के कारण ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर दिया गया है। उसे 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस फैसले की जानकारी देने के लिए भारतीय प्रभारी उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय तलब किया गया। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय उच्चायोग के किसी भी राजनयिक या कर्मचारी को अपने विशेषाधिकारों और पद का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

इजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’

पीएम मोदी को नेसेट का सर्वोच्च सम्मान… भारत-इजरायल रणनीतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय

इजरायली संसद ‘नेसेट’ में पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन… भारत-इजरायल दोस्ती के नए युग की शुरुआत

स्टेट ऑफ द यूनियन में हंगामा… इल्हान उमर ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘आपने अमेरिकियों को मारा’

यह भी पढ़ें- अमेरिका में यहूदी म्यूजियम के बाहर हमला, भीषण गोलीबारी में 2 इजरायली ढेर

आतंकवादी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराने आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। इस हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया। जिसके वजह से पाक सेना का कोई भी हमला सफल नहीं हो सका। आखिरकार दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच 10 मई को हुई बातचीत के बाद सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति बन गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pakistan issues ultimatum to india new order released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 10:31 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.