Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सहाबा-सहाबा के लगे नारे और मस्जिद में धमाका…कौन है मुफ्ती औरंगजेब फारूकी? जो शियाओं के खिलाफ उगल रहा था जहर

Pakistan Blast News: इस्लामाबाद के तरलाई कलां में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 31 मौतें हुईं, जहां हमला हुआ उसके पास ही उसी समय सिपाह-ए-सहाबा का शिया-विरोधी कार्यक्रम चल रहा था।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 07, 2026 | 07:23 AM

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद के बाहर विस्फोट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई कलां इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती फिदायीन हमले में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 170 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद इस मामले में एक अहम नई कड़ी सामने आई है।

जिस समय शिया मस्जिद कसर-ए-खदीजातुल कुबरा में फिदायीन हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, उसी वक्त महज एक किलोमीटर की दूरी पर जामिया मस्जिद कमर-उल-इस्लाम में शिया-विरोधी आतंकी संगठन सिपाह-ए-सहाबा का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम का नाम ‘खत्म-ए-नबुव्वत’ रखा गया था और इसमें संगठन के प्रमुख मुफ्ती औरंगजेब फारूकी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

शियाओं के खिलाफ उगला जहर

अपने लगभग 11 मिनट के भाषण के दौरान मुफ्ती औरंगजेब फारूकी ने कई बार शिया समुदाय के खिलाफ जहर उगला और भीड़ को भड़काने वाले बयान दिए। हर बार उनके भाषण के बाद वहां मौजूद लोग ‘सहाबा-सहाबा’ के नारे लगाते रहे।

सम्बंधित ख़बरें

बलूचिस्तान में खुफिया तंत्र की बड़ी नाकामी, BLA के ‘ऑपरेशन हेरोफ’ से दहल उठी पाकिस्तानी सेना

जम्मू-कश्मीर में विकास का नया सवेरा, बदहाली की मार झेल रहा पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर

ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाने के फैसले पर किए हस्ताक्षर…सामने आया ट्रेड डील का फ्रेमवर्क, किन चीजों पर बनी बात?

इस्लामाबाद की मस्जिद में आत्मघाती धमाका, पड़ोसी देशों को दहलाने वाले पाकिस्तान को किसने दहलाया?

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी किस आतंकी संगठन की है, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने बताया है कि हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह पाकिस्तानी नागरिक था और कई बार अफगानिस्तान की यात्रा कर चुका था।

सिपाह-ए-सहाबा का लंबा आतंक इतिहास

पाकिस्तान में सिपाह-ए-सहाबा और उसका छद्म नाम लश्कर-ए-झांगवी लंबे समय से शिया समुदाय को निशाना बनाते रहे हैं। 1990 से 1999 के बीच संगठन ने शिया डॉक्टरों, वकीलों और प्रोफेसरों की टारगेट किलिंग की।

دہشت گردی کا مذہب نہیں ہوتا مگر دہشت گردوں کا تو ہوتا ہے ناں؟
ریاست نے خود ان افراد کو تنظیم سمیت کالعدم ڈکلیئرڈ کردی تھی تو یہ نام بدل کر کس طرح جلسے کرتے ہیں؟
یہ جلسہ یہ تقریر کل ہی ملتان کی ہے۔ اسکے بعد آج انہوں نے اسی علاقے میں بھی اجتماع کیا جہاں دھماکہ ہوا۔ عجیب مزاق ہے pic.twitter.com/Epb4NIV9Xd — Iqrar Alee Ameer (@IqrarAlee112) February 6, 2026

मार्च 2004 में क्वेटा में मोहर्रम के दौरान अशूरा के दिन हुए आत्मघाती हमले में 40 शिया मारे गए। सितंबर 2010 में क्वेटा के शिया जुलूस पर हुए फिदायीन हमले में 70 लोगों की जान गई। जनवरी 2013 में हजारा शिया मस्जिद में हुए धमाके में 96 लोग मारे गए, जबकि उसी साल क्वेटा के हजारा इलाके में हुए एक अन्य फिदायीन हमले में 114 शिया नागरिकों की मौत हुई।

2002 में लगाया गया था प्रतिबंध

पाकिस्तान सरकार ने सिपाह-ए-सहाबा पर साल 2002 में प्रतिबंध लगाया था, लेकिन संगठन ने नाम बदलकर अहले सुन्नत वल जमात के तौर पर अपनी गतिविधियां जारी रखीं। शिया विरोधी आतंक के लिए वह कभी सिपाह-ए-सहाबा तो कभी लश्कर-ए-झांगवी के नाम से हमले करता रहा। फरवरी 2014 में पेशावर, 2015 में रावलपिंडी और 2017 में पराचिनार में हुए शिया-विरोधी बम धमाकों में भी इन्हीं संगठनों का नाम सामने आया।

यह भी पढ़ें:  ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाने के फैसले पर किए हस्ताक्षर…सामने आया ट्रेड डील का फ्रेमवर्क, किन चीजों पर बनी बात?

TTP ने झाड़ा पल्ला

इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बयान जारी कर खुद को इस हमले से अलग बताया है। ऐसे में फिलहाल संदेह सिपाह-ए-सहाबा और इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISKP) पर केंद्रित है, जो पहले भी शिया समुदाय को निशाना बनाते रहे हैं।

Pakistan islamabad shia mosque suicide blast sipah e sahaba chief inflammatory speech

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 07:16 AM

Topics:  

  • Bomb Blast In Pakistan
  • Latest News
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.