Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाथ में फीता लेकर ताजिया नापने लगे ‘सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, मोहर्रम से पहले फिरोजाबाद में किया निरीक्षण-VIDEO

Uttar Pradesh News: मुहर्रम से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित 'सिंघम' ASP अनुज चौधरी का अनोखा अंदाज सामने आया। हाथ में फीता लेकर ताजिया की ऊंचाई नापी।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 25, 2026 | 06:57 PM

अनुज चौधरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ASP Anuj Choudhary Measures Tazia: उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित ASP अनुज चौधरी का मोहर्रम से पहले एक वीडियो सामने आया है। यूपी पुलिस के सिंघम नाम से मशहूर फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी इस वीडियो में फीता लेकर ताजिया नापते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ताजिया नापने को लेकर उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान संभावित हादसों से बचने के लिए मानक का पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस ताजिए की ऊंचाई मानक से ज्यादा हैं, उनकी ऊंचाई कम की जा रही है। इस दौरान ASP चौधरी ने मुहर्रम जुलूस के रूट का भी निरीक्षण किया।

तय मानक पर की गई ताजिया की ऊंचाई

मीडिया द्वारा ताजिए की ऊंचाई नापने के सवाल पर ASP अनुज चौधरी ने बताया कि कुछ जगहों पर ऐसा किया गया है। जहां ताजिए की ऊंचाई तय मानक से होने की जानकारी मिली, वहां ताजिए की ऊंचाई कम कराई गई। उनके अनुसार, ताजिया ऊंचाई का मानक 10 फीट का है। इसमें 3 फीट की गाड़ी और 6-7 फीट की ताजिया शामिल है।

फिरोजाबाद :: मुहर्रम से पहले ASP अनुज चौधरी ने इंची टेप से नापे ताजिए…. मुहर्रम जुलूस से एक दिन पहले 25/6/26 को ASP अनुज चौधरी ने शिकोहाबाद में ताजिया/अलम की ऊंचाई जांची। सूचना थी कि मानक से ज्यादा ऊंचे ताजिए बनाए जा रहे हैं। ASP ने पूरे रूट, कर्बला और बिजली के ढीले तारों का… pic.twitter.com/PhlIyrvgpL — UP POLICE NEWS (@UPPOLICE_NEWS5) June 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

राजा भैया के पिता समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भदरी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात; जानें क्या है मामला

CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल

‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी

उत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस

सुरक्षा को लेकर दिया निर्देश

मीडिया से बातचीत के दौरान ASP अनुज चौधरी ने आने वाले मुहर्रम त्योहार के लिए सुरक्षा इंतजामों पर जानकारी देते हुए बताया कि लगातार गश्त की जा रही है और सभी को तय गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी जा रही है और उनका पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ताजिया आयोजकों और शांति समितियों के सदस्यों को जानकारी दी जा रही है और जहां भी ताजिया तय ऊंचाई सीमा से ज्यादा हैं, उन्हें कम करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मुहर्रम के जुलूसों के दौरान कोई समस्या न हो।

Firozabad, Uttar Pradesh: On security arrangements for the upcoming Muharram festival, Anuj Chaudhary, Superintendent of Police (Rural), says, “Continuous patrolling is being carried out, and everyone is being informed about and instructed to follow the prescribed guidelines.… pic.twitter.com/7LtpTKWjDg — IANS (@ians_india) June 25, 2026

ये भी पढ़ें- राजा भैया के पिता समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भदरी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात; जानें क्या है मामला

पहले भी चर्चा में रहे

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सर्किल ऑफिसर के तौर पर तैनाती के दौरान भी अनुज चौधरी काफी चर्चा में रहे। अनुज चौधरी अपने मजबूत कद काठी के साथ-साथ एक बेधड़क अंदाज वाले पुलिस अफसर के रूप में जाने जाते रहे हैं। संभल में होली के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने को लेकर सीओ अनुज चौधरी ने बैठक में मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि अगर किसी को रंग से परहेज तो वह होली के दिन वे घरों से न निकले। उनके इस बयान का विपक्ष ने काफी विरोध किया था।

Up police asp anuj choudhary measures tazia with tape firozabad moharram viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 06:57 PM

Topics:  

  • Anuj Chaudhary
  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.