- Hindi News »
- World »
- Pakistan Is On Path Of Destruction Not Education Thousands Of Teachers Fired In One Go
शिक्षा नहीं, तबाही की राह पर पाकिस्तान! एक झटके में निकाले हजारों शिक्षक, बच्चों का भविष्य दांव पर
Pakistan Education System: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शिक्षा विभाग ने 44,000 सरकारी शिक्षकों की नौकरियां समाप्त कर दी हैं, जिससे बेरोजगारी में वृद्धि हो सकती है।
- Written By: अमन उपाध्याय

पाकिस्तान ने एक झटके में निकाले हजारों शिक्षक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और हालत ये है कि उसके पास मदद मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘निजी क्षेत्र को आउटसोर्सिंग कैंपेन’ के तहत सरकारी स्कूलों के 44,000 शिक्षकों के पद खत्म कर दिए हैं।
इस फैसले के बाद शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को यह कदम और ज्यादा संकट में डाल देगा। निजी कंपनियां वेतन में कटौती कर रही हैं, छंटनी हो रही है और नौकरी पाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
व्यापार में घाटा होने की वजह से उठाया ये कदम
सूत्रों के अनुसार, अब स्कूलों में शिक्षक नियुक्त करना निजी क्षेत्र के मालिकों की मर्जी पर निर्भर करेगा। एक स्कूल शिक्षिका हुमैरा ने कहा कि निजी संस्थाएं पहले ही लागत बचाने के नाम पर कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं और वेतन भी कम कर रही हैं। हजारों लोग पहले ही नौकरी गंवा चुके हैं. उनका कहना है कि व्यापार में घाटा होने की वजह से ये कदम उठाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
US Iran War: क्या ‘मैं जीत गया’ बोलकर जंग से बाहर निकलने को तैयार हैं डोनाल्ड ट्रंप?
Tehran Wedding: मुनीरिया चौक पर निकाह, युद्ध और तनाव के बीच तेहरान में प्रदर्शनकारी बने बाराती
महारानी का रास्ता रोका…पीठ पर हाथ रखा, Trump की ब्रिटेन की रानी के साथ किया ऐसा काम, मच गया बवाल- VIDEO
Trump Approval Rating: ट्रंप के लिए ईरान युद्ध बना मुसीबत! घटती लोकप्रियता के बीच बाइडेन का पलड़ा भारी
उन्होंने आगे कहा, “यह हैरान करने वाली बात है कि सरकार सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण कर रही है। मैं एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती हूं, और मुझे यह पता है कि यह कितना कठिन होता है। हम पर अतिरिक्त काम का बोझ डाला जा रहा है, और अगर हम आधे वेतन पर दोगुना काम करने में असमर्थ रहते हैं, तो हमारी नौकरी जा सकती है. इसके अलावा, हमें समय पर वेतन भी नहीं मिलता।”
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शिक्षा पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
पंजाब शिक्षा विभाग का ताजा निर्णय उस समय आया है जब शिक्षक संघ सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह भर्ती प्रक्रिया को शुरू करे और सात सालों से लंबित रिक्त पदों को भरे। पंजाब के सरकारी स्कूलों में 2018 के बाद से कम से कम 1,00,000 शिक्षकों की कमी है। सरकारी स्कूल के शिक्षक मिशाल ने कहा, “100,000 या उससे अधिक शिक्षकों की कमी ने छात्रों की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। अब, 44,000 पदों का खत्म होना समग्र शिक्षा प्रणाली पर गंभीर असर डालेगा।”
Pakistan is on path of destruction not education thousands of teachers fired in one go
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: बंगले में चल रही थी ‘गांजे की खेती’; 41 पौधों के साथ 30 वर्षीय हर्ष पांचाल गिरफ्तार
Apr 29, 2026 | 11:22 AMUS Iran War: क्या ‘मैं जीत गया’ बोलकर जंग से बाहर निकलने को तैयार हैं डोनाल्ड ट्रंप?
Apr 29, 2026 | 11:20 AMबसंती में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़, वोटिंग के बीच भारी बवाल! देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:19 AMबधाई मांगने पर होगी जेल…HC ने किन्नरों के नेग को लेकर दिया बड़ा फैसला, बोले- यह अपराध माना जा सकता है
Apr 29, 2026 | 11:11 AMऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ
Apr 29, 2026 | 11:10 AMड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीकर बुरे फंसे रियान पराग! जेल, जुर्माना या बैन…क्या मिलेगी सजा?
Apr 29, 2026 | 11:10 AMमोबाइल से चिपके रहने वालों के लिए आया जबरदस्त ब्रेक, यह चॉकलेट रैपर कर देगा फोन को पूरी तरह बंद
Apr 29, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM













