कंगाली में आटा गीला…ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान के गैस पाइपलाइन में धमाका, भुखमरी की कगार पर बलूचिस्तान
Pakistan News: बलूचिस्तान के हरनाई में आतंकियों ने SSGC की मुख्य गैस पाइपलाइन को विस्फोट से उड़ा दिया। क्वेटा समेत कई इलाकों में गैस सप्लाई ठप होने से जनता के बीच हाहाकार मच गया है।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन में धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Gas Pipeline Blast: ईरान से जुड़े क्षेत्रीय तनाव के बीच पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। तेल और गैस की कीमतें पहले ही आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के साथ-साथ गैस की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसी बीच देश पर एक और बड़ा संकट टूट पड़ा, जब एक प्रमुख गैस पाइपलाइन में भयंकर विस्फोट हो गया, जिससे कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
सोमवार को क्वेटा और अपर बलूचिस्तान के कई क्षेत्रों में उस समय हड़कंप मच गया, जब आतंकियों ने Sui Southern Gas Company (SSGC) की 18 इंच व्यास वाली गैस पाइपलाइन को निशाना बनाकर उड़ा दिया। यह हमला हरनाई जिले के अख्तराबाद इलाके में वेस्टर्न बायपास के पास हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावरों ने पाइपलाइन के नीचे विस्फोटक लगाकर उसे उड़ाया, जिससे पाइपलाइन का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गैस सप्लाई पूरी तरह से बंद
धमाके के तुरंत बाद SSGC की तकनीकी टीमों को मौके पर भेजा गया। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, मुख्य वाल्व को बंद कर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन सुरक्षा कारणों से गैस सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई। इस घटना का सीधा असर क्वेटा शहर और अपर बलूचिस्तान के कई हिस्सों पर पड़ा है, जहां गैस की आपूर्ति ठप हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
🚨 Major attack on Pakistan’s fuel supply amid crisis Rebels blew up an 18-inch SSGC gas pipeline in Akhtarabad near Quetta’s Western Bypass, Balochistan, triggering a massive fireball and disrupting supplies to the country.#Pakistan #Balochistan #GasPipeline #EnergyCrisis pic.twitter.com/rYI0kEpZ7B — NewsMatrix (@PabanSingh82441) March 31, 2026
गैस सप्लाई बंद होने से एयरपोर्ट रोड, नवान कली, जिन्ना टाउन, ए-वन सिटी, हजारगंज़ी, कुचलक, पिशीन, ज़ियारत, बोस्तान, यारो, करबला और हरमूज़ी जैसे कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है और लोगों के बीच चिंता और डर का माहौल है।
किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदारों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में ‘Unknown Men’ का कहर, संदिग्ध परिस्थितियों में मारा गया जैश सरगना मसूद अजहर का भाई, मचा हड़कंप
पहले से ही ईरान से जुड़े तनाव के कारण बढ़ती महंगाई और ऊर्जा संकट झेल रहे पाकिस्तान के लिए यह घटना और गंभीर स्थिति पैदा कर रही है। लोगों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि गैस सप्लाई कब तक बहाल होगी, क्योंकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
