पाकिस्तान में 'Unknown Men' का कहर, संदिग्ध परिस्थितियों में मारा गया जैश सरगना मसूद अजहर का भाई, मचा हड़कंप

Pakistan News: जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी बहावलपुर में होने वाले जनाजे की पुष्टि की है।
Masood Azhar Brother Death
मसूद अजहर के भाई की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Masood Azhar Brother Death: पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना की पुष्टि भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों द्वारा भी की गई है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत के असली कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद में एक अहम भूमिका निभाता था और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। वह लंबे समय से संगठन से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि अनवर को पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय में दफनाया जाएगा। यह भी जानकारी सामने आई है कि जिस स्थान पर उसकी मौत हुई, वह पहले भी संगठन की गतिविधियों का केंद्र रहा है।

सोशल मीडिया पर मौत को लेकर कई संदेश वायरल

पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अनवर की मौत को लेकर कई संदेश वायरल हो रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों द्वारा जारी एक संदेश में कहा गया है कि “मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई हकीम मोहम्मद ताहिर अनवर का अल्लाह की मर्जी से इंतकाल हो गया है।” इस संदेश में आगे बताया गया है कि उनकी नमाज-ए-जनाजा बहावलपुर में जामिया उस्मान व अली के पास रात 10:30 बजे अदा की जाएगी। साथ ही उन्हें एक नरम दिल और अच्छा इंसान बताते हुए उनके लिए दुआ भी की गई है।

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए थे परिवार वाले

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5-6 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने भी शामिल थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ऑपरेशन में मसूद अजहर के परिवार को भी भारी नुकसान हुआ था। जैश द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि इस हमले में उसकी बहन, बहनोई, भांजे की पत्नी, भांजी और पांच बच्चों समेत कुल 10 पारिवारिक सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए थे। इस पूरी घटना ने एक बार फिर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं और एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com