- Hindi News »
- World »
- Israeli Forces Attack On Cafe In Gaza 67 People Killed
इजराइली सेना का गाजा पर कहर; खाना मांगते लोगों पर की गोलीबारी; अब तक 67 की मौत
इजराइली डिफेंस फोर्स ने सोमवार को गाजा में स्थित एक कैफे पर हवाई हमला किया। इस हमले में अब तक 67 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं।
- Written By: मनोज आर्या

गाजा में इजराइली हमले के बाद की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
गाजा: इजराइली सेना ने सोमवार को गाजा में स्थित एक कैफे पर हवाई हमला किए, जिसमें कम से कम 67 लोगों के मारे जाने की खबर है। हवाई हमलों में समुद्र के किनारे स्थित एक कैफे में 30 लोग मारे गए और भोजन मांग रहे लोगों पर की गई गोलीबारी में 22 अन्य लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों, अस्पताल और स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा शहर के अल-बका कैफे पर उस समय हवाई हमला हुआ, जब वहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ थी। कैफे के अंदर मौजूद अली अबू अतीला ने बताया कि बिना किसी चेतावनी के अचानक एक युद्धक विमान ने उस जगह पर हमला किया, जिससे वहां भूकंप जैसा कंपन हुआ।
उत्तरी गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन और एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख फारेस अवाद ने बताया कि कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। अवाद ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। शिफा अस्पताल के अनुसार, गाजा शहर की एक सड़क पर हुए दो अन्य हमलों में 15 लोग मारे गए। यह कैफे, 20 महीने के युद्ध के दौरान चालू रहने वाले कुछ व्यवसायों में से एक था। यह इंटरनेट एक्सेस और अपने फोन चार्ज करने की जगह चाहने वाले निवासियों के लिए एक सभा स्थल था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ज़मीन पर खून से लथपथ और क्षत विक्षत शव दिखाई दे रहे थे और घायलों को कंबलों में ले जाया जा रहा था।
15 दिनों में एक हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए
यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में राजदूतों को जानकारी देते हुए मध्य पूर्व के लिए सहायक महासचिव खालिद खैरी ने कहा कि अकेले मध्य जून से अब तक 1,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इनमें से कई की मदद मांगने के दौरान हत्या कर दी गई थी। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2023 से अब तक फिलिस्तीनी मौतों की कुल संख्या 56,500 को पार कर गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप को भड़का रहे पीट हेगसेथ…जेडी वेंस ने पेंटागन के दावों पर उठाए सवाल, US लीडरशिप में पड़ी फूट- रिपोर्ट
ब्रह्मोस को टक्कर! पाकिस्तान ने टेस्ट किया फतेह-II मिसाइल, 2.5 मैक की स्पीड…400KM रेंज, जानें और क्या है खास
Hormuz Strait: अमेरिका-ईरान तनाव पर कतर की चेतावनी, होर्मुज को सौदेबाजी का हथियार बिल्कुल न बनाएं
परमाणु शक्ति बना बांग्लादेश…रूस की मदद से शुरू किया अपना पहला न्यूक्लिक पावर प्लांट, भारत-PAK को देगा टक्कर!
…तो अगले ही दिन बनाऊंगा नई पार्टी, एलन मस्क ने ट्रंप को दिया खुला चैलेंज
इजरायल के बिना नहीं बचेगा मिडिल ईस्ट- नेतन्याहू
इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार, (30 जून) को इजरायली सैन्य नेतृत्व के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा है कि इजरायल के बिना मध्य पूर्व ध्वस्त हो जाएगा। इजरायली पीएम नेतन्याहू अगले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के लिए वाशिंगटन का दौरा करेंगे। इस दौरे में इजरायल-हमास के बीच सीजफायर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है। व्हाइट हाउस गाजा में युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को तेज कर रहा है।
Israeli forces attack on cafe in gaza 67 people killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति
Apr 29, 2026 | 02:32 PM‘संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार’, BJP पर बिफरे उमंग सिंघार
Apr 29, 2026 | 02:32 PMअगले चार दिन और भारी, विदर्भ तप रहा, यवतमाल में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा; भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल
Apr 29, 2026 | 02:26 PMममता बनर्जी का किला ढहने को तैयार! संजय निरुपम बोले बंगाल की महिलाओं ने BJP को चुना, उद्धव ठाकरे पर भी कसा तंज
Apr 29, 2026 | 02:23 PMअशोक खरात मामले का ‘साइड इफेक्ट’: रूपाली चाकणकर को एक और झटका, पंचायत चुनाव में भाई की करारी हार
Apr 29, 2026 | 02:23 PMट्रंप को भड़का रहे पीट हेगसेथ…जेडी वेंस ने पेंटागन के दावों पर उठाए सवाल, US लीडरशिप में पड़ी फूट- रिपोर्ट
Apr 29, 2026 | 02:19 PMजल्द CRPF भेजो वरना अनहोनी हो जाएगी…भवानीपुर में घिरे सुवेंदु अधिकारी, CRPF ने किया लाठीचार्ज
Apr 29, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM













