Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान में होगा तख्तापलट? आसिम मुनीर ने खुलेआम बता दी दिली ख्वाहिश, टेंशन फ्री हुए शहबाज शरीफ

Asim Munir: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब से पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के ओहदे से नवाजा गया है, तभी से इस बात की चर्चा है कि पड़ोसी मुल्क में तख्तापलट होने वाला है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 17, 2025 | 03:24 PM

आसिम मुनीर व शहबाज शरीफ (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Power Change in Pakistan: आंतक के सरपरस्त पाकिस्तान की सियासत में लंबे समय से हलचल मची हुई है। जब से पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के ओहदे से नवाजा गया है, तभी से इस बात की चर्चा है कि पड़ोसी मुल्क में तख्तापलट होने वाला है। लेकिन अब यहां पॉवर चेंज को लेकर आसिम मुनीर ने बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, पिछले महीने यानी जुलाई में खबर फैली थी कि ज़रदारी को कभी भी राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है। संभव है कि सेना प्रमुख असीम मुनीर यह पद संभालें। इन खबरों के सामने आने के बाद पाकिस्तान के सियासी गलियारों में भूचाल सा आ गया था। हालांकि, बाद में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इन दावों को खारिज कर दिया था।

आर्टिकल में हुआ बड़ा खुलासा

जंग मीडिया ग्रुप के स्तंभकार सुहैल वराइच ने अपने एक लेख में दावा किया है कि सेना प्रमुख ने हाल ही में ब्रुसेल्स में हुई एक बैठक के दौरान उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि आसिम मुनीर पिछले हफ्ते अपनी अमेरिका यात्रा से लौटते समय कुछ समय के लिए बेल्जियम में रुके थे।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान सरकार ने हॉकी के कप्तान अम्माद शकील बट का बैन हटाया, पीएचएफ के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मोहम्मद आमिर की T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, टीम इंडिया पर कही ऐसी बात कि खौल उठेगा खून

‘आप जैसा कोई नहीं…’, बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में शामिल हुए शहबाज शरीफ, ट्रंप को खूब लगाया मख्खन

पाकिस्तान के आर्थिक सुधारों की समीक्षा के लिए 25 फरवरी को इस्लामाबाद पहुंचेगी IMF की विशेष टीम

मुनीर ने बता दी अपनी ख्वाहिश!

उन्होंने ने बताया कि मुनीर ने ब्रुसेल्स में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा था, ‘खुदा ने मुझे देश का देश का रखवाला बनाया है। मुझे इसके अलावा किसी और पद की इच्छा नहीं है। पाकिस्तानी अखबार के अनुसार, मुनीर ने कहा, ‘मैं एक सिपाही हूं और मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश शहादत है।’ जाहिर है यह खबर शहबाज शरीफ को चिंतामुक्त कर देगी।

वराइच ने अपने कॉलम में लिखा है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ बातचीत की शुरुआत राजनीति से हुई थी। इसके बाद, पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बदलने की खबरों को पूरी तरह झूठा करार दिया।

मुनीर ने किसे बताया गुनहगार?

फील्ड मार्शल मुनीर ने साफ शब्दों में कहा कि तख्तापलट की ख़बरें पूरी तरह झूठी हैं। लेख में सेना प्रमुख के हवाले से कहा गया है कि इन अफवाहों के पीछे ऐसे तत्व हैं जो सरकार और अधिकारियों, दोनों का विरोध करते हैं और पाकिस्तान में राजनीतिक अराजकता फैलाना चाहते हैं।

इमरान को लेकर कही बड़ी बात

वराइच के मुताबिक एक सियासी सवाल पर मुनीर ने कहा कि राजनीतिक सुलह तभी संभव है जब ईमानदारी से माफी मांगी जाए। लेख में यह स्पष्ट नहीं है कि मुनीर किसके बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन कयास हैं कि उनका इशारा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और जेल में बंद नेता इमरान खान की ओर था।

यह भी पढ़ें: ‘…शीघ्र अंत देखना चाहती है दुनिया’, ट्रंप और पुतिन की मीटिंग पर आया भारत का बड़ा बयान

ट्रंप के लिए नोबेल की सिफारिश

लेख के अनुसार मुनीर ने विदेशों संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि “हम एक दोस्त के लिए दूसरे दोस्त की बलि नहीं चढ़ाएंगे।” इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की और उनके शांति प्रयासों को सच्चा बताया। मुनीर ने आगे कहा कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई है।

Pakistan coup rumours asim munir reveals desire shehbaz sharif

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 03:24 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Pakistan
  • Shehbaz Sharif

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.